आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-शिक्षकों को होली का तोहफा, मानदेय बढ़ा, जानें कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

bank fd rate

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) ने शुक्रवार 4 मार्च 2022 को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 51365 करोड़ का बजट (Himachal Pradesh Budget) पेश किया। इस बजट में हिमाचल सरकार ने हर वर्ग को बड़ी सौगात दी। इसमें जयराम ठाकुर सरकार ने आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने (Anganwadi Worker Salary Hike 2022)  का भी ऐलान किया है।इसके तहत अब आंगनाबाड़ी कार्यकताओं को 9000 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP Board: आज से चेक होंगी 10वीं-12वीं की कॉपियां, ये रहेंगे नियम, जल्द आएगा रिजल्ट!

इसके अलावा मिनी आंगनाबाड़ी कार्यकताओं को 6100 रुपए, आंगनाबाड़ी सहायिकाओं को 4700 रुपए, आशा वर्कर्स 4700 रुपए, सिलाई अध्यापिकाओं को 7950 रुपए और मिड-डे मील वर्कर्स को 3500 रुपए प्रति माह मिलेगा।इसी तरह पंचायत चौकीदार को 6500 रुपए प्रति माह, राजस्व चौकीदार को 5000 रुपये प्रति माह , राजस्व लंबरदार को 3200 रुपये प्रति माह, एसएमसी शिक्षकों का मानदेय 1000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा की गई।

यह भी पढ़े.. पीएम मोदी ने CM Shivraj को इस अंदाज में दी बधाई, बताई लोकप्रिय होने की वजह

राज्य सरकार ने स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के तहत कार्यरत 2555 शिक्षकों को होली का तोहफा देते हुए  सैलरी 1000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा की है।इतना ही नहीं इन शिक्षकों की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी और इन्हें नहीं भी हटाया जाएगा। इसके लिए नीति बनाने पर विचार किया जाएगा। SPO को 900 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा की गई है।वही, आईटी टीचर को 1000 रुपये प्रतिमाह और एसपीओ को 900 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा की गई।

जानें किसका कितना बढ़ा मानदेय

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 9000 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
  • मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6100 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
  • आंगनबाड़ी सहायिका को 4700 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
  • आशा वर्कर्स को 4700 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
  • सिलाई अध्यापिकाओं को 7950 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
  • मिड डे मील वर्कर्स को 3500 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
  • वाटर कैरियर शिक्षा विभाग 3900 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
  • जल रक्षक को 4500 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
  • जलशक्ति विभाग में मल्टी पर्पज वर्कर्स को 3900 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
  • पैरा फिटर, पंप ऑपरेटर को 5550 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
  • दिहाड़ीदारों को दिहाड़ी 50 रुपये बढ़ाई।
  • आउटसोर्स को अब न्यूनतम 10500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
  • पंचायत चौकीदार को 6500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
  • राजस्व चौकीदार को 5000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
  • राजस्व लंबरदार को 3200 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
  • एसएमसी शिक्षकों का मानदेय 1000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा, यथावत सेवाएं जारी रहेंगी। इन्हें नहीं हटाया जाएगा। नीति बनाने पर विचार होगा।
  • आईटी टीचर को 1000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा।
  • एसपीओ को 900 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews