Transfer News: जेल विभाग में फेरबदल, कई अधिकारी इधर से उधर, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

JK Police Transfer: गृह विभाग ने कारावास विभाग में कुछ अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां की हैं। ​शेख जुल्फिकार आजाद को जम्मू-कश्मीर पुलिस में वापस भेज (Repatriate) दिया गया है।
Transfer 2026

जम्मू-कश्मीर गृह विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कारावास विभाग (Prisons Department) में बड़ा फेरबदल किया हैं। 2 मार्च 2026 को गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सेंट्रल जेल श्रीनगर के सुपरिंटेंडेट एसएसपी शेख जुल्फिकार आजाद को वापस उनके मूल विभाग जम्मू कश्मीर पुलिस में भेज दिया गया है।

​पुलिस विभाग से प्रतिनियुक्ति (Deputation):

जम्मू कश्मीर ​गृह विभाग ने पुलिस विभाग के तीन अधिकारियों को कारावास विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। इनमें चौधरी इफ्तिखार अहमद ,रियाज इकबाल तांत्रे और एजाज अहमद मलिक का नाम शामिल है।

  • ​चौधरी इफ्तिखार अहमद: अधीक्षक, जिला कारावास पुंछ का सुपरिटेंडेट नियुक्त किया गया है।
  • ​रयाज इकबाल तांत्रे: अधीक्षक, जिला जेल अनंतनाग के रूप में तैनात किया गया है।
  • ​एजाज अहमद मलिक : अधीक्षक, विशेष जेल पुलवामा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

​सबा शॉल (Saba Shawl)जेल अधीक्षक, जो वर्तमान में महानिदेशक (जेल) के स्टाफ ऑफिसर के रूप में कार्यरत थीं, उन्हें अब अधीक्षक, केंद्रीय जेल श्रीनगर के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है। वह श्रीनगर केंद्रीय जेल की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। मुश्ताक अहमद मल्ला जो वर्तमान में अनंतनाग जिला जेल के अधीक्षक थे, उन्हें अब महानिदेशक (जेल), जम्मू-कश्मीर का स्टाफ ऑफिसर नियुक्त किया गया है। ​सुनील कुमार (डीएसपी): अधीक्षक, जिला जेल किश्तवाड़ के पद पर तैनात किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews