प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश, कोल्डड्रिंक में मिलाकर दिया जहर

MP में दो सगी बहनों से रेप

मेरठ, डेस्क रिपोर्ट। मेरठ (Meerut) में एक स्कूली छात्रा के रेप और फिर मर्डर के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल छात्रा के दोस्त ने ही उसे बहाने से गेस्ट हाउस में बुलाकर उसके साथ दुषकर्म किया और फिर उसे धोखे से सल्फास की गोलियां खिला दी।

कोयले की कमी का असर MP पर भी, इंदौर में पॉवर कट से बढ़ी उद्योगी समस्याएं

बारहवीं की छात्रा के साथ हुई इस दरिंदगी के बाद रविवार को कुछ युवकों ने उसे इंसाफ दिलाने के लिए तेजगढी चौराहे पर कैंडल मार्च भी निकाला था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि छात्रा और आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे और छात्रा उससे अक्सर शादी की बात करती थी। लेकिन आरोपी सूरज उससे शादी नहीं करना चाहता था और इसी कारण वो उसे रास्ते से हटाना चाहता था। इसे लेकर उसने प्लान बनाया और उसे एक गेस्ट हाउस में बुलाया। वहां पहले उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर बाद में अनाज में रखने वाली सल्फास की गोलियां कोल्डड्रिंक में मिलाकर पिला दी। ये घटना सामने आने के बाद से ही शहर में रोष था और लोग इंसाफ की मांग कर रहे थे। पुलिस ने घटना की जांच के लिए 8 टीमें लगाई थी और दो दिन में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews