राशन कार्ड बनवाना है? UMANG ऐप से ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन, जानें डिटेल्स

राशन कार्ड भारत सरकार का एक जरूरी दस्तावेज है। इसमें परिवार के सदस्यों की जानकारी होती है। राशन कार्ड बनाने के लिए आप अपने राज्य के सरकारी पोर्टल या फिर आप UMANG ऐप के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
online ration card process

Ration Card Holder: आधार कार्ड की तरह राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।यह भारत सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों के लिए जारी किया जाता है जिसमें आपकी पर्सनल डिटेल जैसे नाम, पता के साथ-साथ आपके परिवार के सदस्यों की सभी जानकारी होती है। राशन कार्ड के माध्यम से व्यक्ति केन्द्र व राज्य सरकार की खाद्यान को लेकर चलाई जा रही स्कीम का लाभ भी उठा सकते हैं। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो परेशान न हो । अब आप घर बैठे ही मोबाईल फोन के माध्यम से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल उमंग ऐप की सुविधा चंडीगढ़, लद्दाख, दादरा और नागर हवेली जैसे राज्यों के लिए है हालांकि आने वाले कुछ दिनों में यह सर्विस सभी शहरों के लिए लागू हो जाएगी, जिसके बाद सभी शहर के लोग काफी आसानी से घर बैठे ही राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर गूगल प्ले स्टोर से UMANG ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। आईफोन यूजर एप्पल ऐप स्टोर से ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

उमंग ऐप के जरिए राशन कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें

  • सबसे पहले अपने फोन में उमंग ऐप को डाउनलोड करें।
  • मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें और आगे बढ़ें।
  • अब होम पेज पर जाएं और Services सेक्शन में जाएं।
  • Services सेक्शन में जाकर Utility Services में राशन कार्ड से संबंधित ऑप्शन खोजें।
  • Apply Ration Card पर क्लिक करें।
  • अब अपना राज्य चुनें और मांगी गई सभी जानकारी सही सही भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद मांगे हुए दस्तावेज अपलोड करें और सब्मिट करें।

राशन कार्ड बनाने के लिए आयु-पात्रता

  • भारत का नागरिक, जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो।
  • परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम हो।
  • यदि कोई व्यक्ति पेंशन प्राप्त कर रहे हैं तो पेंशन की राशि 10,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

राशन कार्ड धारकों के लिए eKYC भी है जरूरी

राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है। KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं।फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

राशन कार्ड e-KYC ऑनलाइन कैसे पूरा करें

  • अपने राज्य की आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वेबसाइट खोलें, क्योंकि हर राज्य का अपना अलग ई-केवाईसी प्लेटफॉर्म है।
  • होमपेज पर सेवाओं या राशन कार्ड मेनू में आपको “राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी” सेगमेंट या इसी तरह का ऑप्‍शन द‍िखेगा। उसमें जाएं।
  • अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर (परिवार के मुखिया या संबंधित सदस्य का) यहां दर्ज करें।
  • अपने आधार अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्‍तेमाल करें। वेर‍िफ‍िकेशन पूरा करने के लिए अपने फोन पर भेजा गया OTP दर्ज करें।
  • ड‍िटेल दर्ज करने के बाद, आपको अपने e-KYC के पूरा होने वाला एक मैसेज म‍िलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews