LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, एक किलोमीटर दूर से दिखाई दी लपटें

Fire in LPG cylinder truck

Fire in LPG cylinder truck : उत्तर पदेश के लखनऊ-गोंडा  हाइवे पर आज एक ट्रक में भीषण आग लग गई, ट्रक में गैस सिलेंडर भरे हुए थे तो आग लगते ही तेज धमाके सुनाई देने लगे, जब तक हाइवे के पास बसे गांवों के लोग और हाइवे पर गुजरते लोग कुछ समझ पाते तब तक सिलेंडर हवा में उछलकर दूर गिरने लगे, लोगों ने ट्रक से दूरी बनाई और इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में आग, ड्राइवर-क्लीनर ने मुश्किल से बचाई जान  

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक आज शुक्रवार सुबह लखनऊ से गोंडा की तरफ आ रहा था हाइवे पर भभुआ के पास ट्रक के इंजन में आग लग गई, ड्राइवर और क्लीनर में आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझी नहीं बल्कि और भड़क गई, आग की लपटों में ट्रक को अपने घेरे में लिया, दोनों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई।

धमाकों से दहला इलाका, हवा में उछले सिलेंडर 

इसके बाद आग भड़ककर ट्रक में चली गई और उसमें भरे सिलेंडरों ने भी आग पकड़ ली , सिलेंडर में आग लगते ही वो फटने लगे और उनमे तेज धमाके होने लगे, आग के कारण सिलेंडर सिर्फ फटे ही नहीं हवा में उछलने लगे और आधा  आधा किलोमीटर दूर उछलकर गिरने लगे, पूरा इलाका धमाकों से ऐसे दहल गया जैसे किसी ने मिसाइल अटैक किया हो , एक एक किलोमीटर दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थी।

[dgv_vimeo_video id=”904405963″]

लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने हाइवे पर ट्रेफिक रोक दिया, कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक ट्रक आग में जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था, अच्छी बात ये रही इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews