IPS Transfer: बड़ा फेरबदल, राज्य में 10 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, कई एसपी और DIG इधर से उधर, देखें लिस्ट

राज्य में 10 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी, डीआईजी और एसपी के प्रभार में बदलाव हुआ है।
ips tranfer

IPS Transfer 2024: केरल पुलिस विभाग में एक बार फिर फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 10 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। तबादले और नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है।

आईजी, डीआईजी, पुलिस आयुक्त, एसपी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। पिछले महीने राज्य में 29 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त एस श्यामसुंदर को साउथ जॉन का आईजी बनाया गया है। उन्हें केपीएचसीसी के एमडी पद का अतिरिक्त भी सौंपा गया है।

एसपी स्तर के इन अधिकारियों का हुआ तबादला (Kerala IPS Transfer and Posting)

मलप्पुरम जिले के एसपी पद पर बैच 2016 के आईपीएस अधिकारी विश्वनाध आर को तैनात किया गया है। इससे पहले  इस पद की जिम्मेदारी एस शशिधरण संभाल रहे थे, जिन्हें स्थानांतरित करके सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो, एर्नाकुलम के एसपी पद पर तैनात किया गया है। कोट्टायम क्राइम ब्रांच एसपी पद पर जे हमेंद्रनाथ को नियुक्त किया गया है, वह पहले सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो, एर्नाकुलम के एसपी पद पर तैनात थे। वहीं  साइबर ऑपरेशन एसपी हरिशंकर को एआईजी, कार्मिक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews