IAS Transfer : बड़ा फेरबदल, राज्य में 20 आईएएस अफसरों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

झारखंड सरकार ने जिन 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें छह महिला आईएएस अधिकारी आर रॉनिटा, अंजली यादव, प्रेरणा दीक्षित, कीर्तिश्री जी, समीरा एस और कंचन सिंह के नाम शामिल हैं।
ias transfer

IAS Transfer Posting: झारखंड में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने एक साथ 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। इसमें 24 में से 20 जिलों के उपायुक्तों को बदला गया है और कई जिलों में उप विकास आयुक्त के पदों पर भी नई तैनाती की गई है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी कंचन सिन्हा को सिमडेगा का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। कुछ महीने पहले ही कंचन सिन्हा को प्रमोशन देकर आईएएस अधिकारी बनाया गया था।जिन जिलों के उपायुक्तों को हटाने के बाद कोई पोस्टिंग नहीं दी गई है, उन्हें रांची में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग में योगदान के निर्देश दिए गए है।

झारखंड आईएएस तबादले

  • 2012 बैच के आईएएस अजय नाथ झा को बोकारो का नया उपायुक्त ।
  • 2014 बैच के आईएएस फैक अक अहमद मुमताज को रामगढ़ के उपायुक्त ।
  • 2025 बैच के आईएएस आदित्य रंजन धनबाद उपायुक्त ।
  • 2015 बैच के आईएएस रामनिवास यादव का गिरिडीह उपायुक्त ।
  • आईएएस नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर उपायुक्त ।
  • 2017 बैच के आईएएस शशि प्रकाश सिंह हजारीबाग उपायुक्त ।
  • 2015 बैच की आईएएस अंजलि यादव को गोड्डा उपायुक्त ।
  • 2016 बैच आईएएस कर्ण सत्यार्थी को पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त ।
  • आईएएस रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार को पश्चिमी सिंहभूम में इसी पद पर तैनात ।
  • झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी की सीईओ कंचन सिंह को सिमडेगा का उपायुक्त।
  • 2017 बैच के आईएएस प्रेरणा दीक्षित को गुमला उपायुक्त ।
  • आईएएस कुमार ताराचंद को लोहरदगा का उपायुक्त।
  • झारक्राफ्ट की निदेशक कीर्तिश्री जी. को चतरा उपायुक्त ।
  • कोडरमा में उप विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत 2018 बैच के आईएएस
  • ऋतुराज को उसी जिले में उपायुक्त की जिम्मेदारी ।
  • आईएएस और झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था की निदेशक समीरा एस. को पलामू का उपायुक्त ।
  • 2018 बैच के आईएएस रवि आनंद को जामताड़ा उपायुक्त ।
  • रांची के उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव को गढ़वा का उपायुक्त ।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews