IAS Transfer 2023: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस समेत 22 अधिकारियों के तबादले, 4 को अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

IAS TRANSFER

IAS Transfer 2023: हिमाचल प्रदेश की नई सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने कैबिनेट विस्तार और पुरानी पेंशन योजना लागू करने के बाद रविवार 15 जनवरी मकर संक्रांति के मौके पर पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। रविवार को छुट्टी के दिन राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री से बैठक करने के बाद कार्मिक विभाग ने 13 आईएएस और 9 एचपीएएस अधिकारियों के तबादले किए है। इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है। इसके अलावा चार एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। खबर है कि प्रदेश में अब जल्द ही अब जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के तबादले होंगे।

देखें कहां किसको भेजा

  • आईएएस प्रियतु मंडल को ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग का सचिव नियुक्त किया है।  मंडलायुक्त शिमला और वित्त निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी रहेगा।
  • एचएएस अधिकारी राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव घनश्याम चंद प्रारंभिक शिक्षा निदेशक नियुक्त ।
  • एसडीएम पांवटा विवेक महाजन को एचआरटीसी का कार्यकारी निदेशक।
  • समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक वीरेंद्र शर्मा को राज्य खाद्य आयोग के सचिव,
  • आईएएस अनुराग चंद्र नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त
  • अमित कुमार को पावर कॉरपोरेशन में निदेशक वित्त और कार्मिक बनाया गया है।
  • आईएएस प्रदीप ठाकुर को एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक विभाग का निदेशक
  • जतिन लाल को कौशल विकास निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।  हथकरघा और हस्तकला निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी रहेगा।
  • गंधर्व राठौर को बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा, सौरभ जस्सल को एडीसी कांगड़ा, डॉ. निधि पटेल को एडीसी बिलासपुर।
  • महेंद्र लाल गुज्जर को एडीसी मंडी, दिव्यांशु सिंघल को एसडीएम नालागढ़, ओमकांत ठाकुर को एसडीएम करसोग, अभिषेक गर्ग को एसडीएम बिलासपुर और गुरसिमर सिंह को एसडीएम नूरपुर लगाया गया है।
  • एचपीएएस अधिकारियों में डॉ. विशाल शर्मा को अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा और अनुसंधान।
  • अनिल भारद्वाज को सहायक उपायुक्त प्रोटोकॉल परवाणू, रामेश्वर दास को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की, कृष्ण कुमार शर्मा-दो को एसडीएम जोगिंद्रनगर।
  • अपराजिता चंदेल को एसडीएम नादौन और गुनजीत चिम्मा को एसडीएम पावंटा नियुक्त किया है।

4 अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार

  • अतिरिक्त आयुक्त परिवहन हिमिस नेगी को राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव।
  • महाप्रबंधक शिमला स्मार्ट सिटी अजित कुमार भारद्वाज कोे समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक।
  • एसी टू डीसी ऊना वरेंद्र शर्मा को एसडीएम ऊना
  • जिला पर्यटन अधिकारी मंडी मनोज कुमार को संयुक्त निदेशक नगर निगम मंडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews