IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, राज्य में हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, मिला नया पदभार, आदेश जारी

राज्य में एक साथ 13 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: तेलंगाना में बड़े स्तर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला हुआ है। एक साथ 13 अफसरों को नए पद पर पदस्थ किया गया है। 28 अक्टूबर, सोमवार को स्थानंतरण और नियुक्ति का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है।

तीन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। कई विभागों के संयुक्त सचिव और आयुक्त के प्रभार में भी फेरबदल हुआ है। नियुक्ति के प्रतीक्षा कर रही आयशा मसरत खानम को संयुक्त सचिव गृह एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं निखिल चक्रवर्ती आईए एंड एएस को अतिरिक्त आयुक्त, सिटी के पद पर तैनात किया गया है।

इन जिलों को मिले नए कलेक्टर (Telangana IAS Transfer Today)

रेड्डीरंगा रेड्डी, नलगोंडा और यदाद्री भोंगीरा के जिला कलेक्टर बदले गए हैं। नारायण रेड्डी को रंगारेड्डी जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त किया गया है। इला त्रिपाठी, निदेशक, पर्यटन को नालगोंडा कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। यदाद्री भोंगीरा के नए कलेक्टर के रूप में एम हनुमंत राव को तैनात किया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी (IAS Posting)

के. चंद्रशेखर रेड्डी को तेलंगाना राज्य डेयरी विकास निगम संघ लिमिटेड के एमडी पद पर नियुक्त किया गया है।  दिलीप कुमार, सीओ, जेपी मेडचाल मलकाराजगिरी को आयुक्त नगर निगम निजामाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है। टी विनय कृष्ण रेड्डी को कमिश्नर, आर एंड आर और एलए, आई एंड सीएडी विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। टीके श्रीदेवी को स्थानांतरित करके नगर निगम प्रशासन के आयुक्त और निर्देशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों के स्थानंतरण की सूची नीचे दी गई है-

ias transfer
ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews