IAS Transfer 2024 : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 आईएएस ऑफिसर इधर से उधर, कईयों को अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

उत्तर प्रदेश में अपर महानिदेशक कारागार चित्रलेखा सिंह को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा और विशेष सचिव वित्त समीर को अपर महानिदेशक कारागार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IAS Transfer 2024

UP IAS Transfer 2024 : उत्तर प्रदेश में आईपीएस आईएएस अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। आए दिन अधिकारियों को इधर से इधर किया जा रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 3 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं।इससे पहले शनिवार को 16 आईपीएस अफसरों को ट्रांसफर किए गए थे।इसके अलावा आंध्र प्रदेश में एक बार फिर 18 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए है। इसके तहत 12 जिलों में नये कलेक्टर नियुक्त किये गये हैं।

यूपी के 3 आईएएस अफसरों के तबादले

  • अपर महानिदेशक कारागार चित्रलेखा सिंह को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है।
  • विशेष सचिव वित्त समीर को अपर महानिदेशक कारागार बनाया गया है।
  • विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा अमरनाथ उपाध्याय को राजस्व परिषद में सदस्य न्यायिक की जिम्मेदारी दी गई है।

जानिए आंध्रप्रदेश में किस आईएएस को कहां भेजा

  • गुंटूर जिला कलेक्टर वेणुगोपाल रेड्डी की जगह एस. नागलक्ष्मी को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया।
  • विशाखा जेसी को विशाखापटनम कलेक्टर के रूप में अतिरिक्त प्रभार।
  • सगिली शानमोहन को काकीनाडा का जिला कलेक्टर ।
  • के. वेट्री सेल्वी को एलुरु जिला कलेक्टर ।
  • पूर्वी गोदावरी जिला कलेक्टर के रूप में पी. प्रशांति की नियुक्ति
  • विजयनगरम जिला कलेक्टर के रूप में बीआर अंबेडकर की नियुक्ति
  • पश्चिम गोदावरी जिले के कलेक्टर के रूप में सी. नागरानी की नियुक्ति
  • सुमित कुमार को चित्तूर जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया
  • एनटीआर के जिला कलेक्टर के रूप में जी श्रीजना की नियुक्ति
  • तमीम अंसारिया को प्रकाशम जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया
  • दिनेश कुमार को अल्लूरी जिला कलेक्टर । वर्तमान कलेक्टर विजयसुनिथा को जीएडी को रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।
  • के.वेट्रिसेल्वी को एलुरु कलेक्टर ।
  • वर्तमान कलेक्टर प्रसन्ना वेंकटेश को जीएडी ।
  • बीआर अंबेडकर को विजयनगरम कलेक्टर
  • सी. नागरानी को पश्चिम गोदावरी कलेक्टर ।
  • जी. सृजना को एनटीआर जिला कलेक्टर ।
  • वर्तमान एनटीआर जिला कलेक्टर दिल्ली राव को जीएडी को रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।
  • ए. तमीम अंसारिया को प्रकाशम कलेक्टर, रंजीत बाशा को कुरनूल जिला कलेक्टर, बापटला जे.सी. को कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews