
IAS Transfer 2024: हरियाणा में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। एक साथ 28 अफसरों को नया पदभार सौंपा गया। 3 नवंबर रविवार को नायाब सिंह सैनी की सरकार ने तबादले और नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिया है।
कई शहरों के डिप्टी कमिश्नर और नगर आयुक्त बदले गए हैं। कुरुक्षेत्र, झाझर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों में नए डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। वित्त विभाग सचिव के पद पर सीजी रजनीकांथन को नियुक्त किया गया है। पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के विशेष सचिव पद पर वीरेंद्र खड़गटा को तैनात किया गया है। उन्हें रोहतक उपायुक्त पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
इन अधिकारियों को भी सौंपी गई नई जिम्मेदारी (Haryana IAS Transfer List Today)
- नगर आयुक्त गुरुग्राम के पद पर अशोक कुमार गर्ग को तैनात किया गया है। उन्हें गुरुग्राम नगर नगर निगम आयुक्त पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
- जिला नगर आयुक्त रोहतक के पद धर्मेंद्र सिंह को तैनात किया गया है। उन्हें हरियाणा सहकारिता विभाग की विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी भी सौंप गई है।
- झाझर डिप्टी कमिश्नर के पद पर प्रदीप दहिया को नियुक्त किया गया है।
- चरखी वाइसी दादरी के डिप्टी कमिश्नर के पद पर मुनीश शर्मा को नियुक्त किया गया है।
- पंचकूला डिप्टी कमिश्नर पंचकूला के पद पर पर मोनिका गुप्ता को भेजा गया है।
- कुरुक्षेत्र डिप्टी कमिश्नर के पद पर डॉ विवेक भारती को तैनात किया गया है।
- नगर आयुक्त करनाल के पद पर डॉ वैशाली शर्मा को नियुक्त किया गया है।
- अंबाला नगर आयुक्त के पद पर सचिन गुप्ता को तैनात किया गया है।
- हिसार नगर आयुक्त के पद पर नीरज और पंचकूला नगर आयुक्त के पद अपराजिता को तैनात किया गया है।
- राज्य सहकारी चीनी मिल संघ पद के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर शक्ति सिंह को तैनात किया गया है।
- डिप्टी कमिश्नर रोहतक पद पर कार्यरत अजय कुमार को गुरुग्राम डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड गुरुग्राम के मुख्य प्रशासक पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
- अनीश यादव हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें हिसार का उपायुक्त बनाया गया है। आईएएस अधिकारियों के स्थानंतरण की पूरी सूची नीचे दी गई है:-



&nbs
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

