IAS Transfer 2024: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, मिला अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ में 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। विजयनामदेवराज जादे के कार्यमुक्त करने के परिणाम स्वरूप अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 7 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में बुधवार को कार्मिक विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। बैच 2002 के आईएएस ऑफिसर डॉ विजयनामदेवराज जादे के कार्यमुक्त करने के परिणाम स्वरूप अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस लिस्ट में राजीव वर्मा, अनिंदता मित्रा और अन्य आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है..

आईएएस राजीव शर्मा को गृह और पुलिस/जेल का चार्ज सौंपा गया है। अजय चगती अपने कर्तव्य के साथ-साथ सचिव स्थानीय शासन एवं शहरी विकास, अध्यक्ष, चंडीगढ़ औद्योगिकी एवं पर्यटन विकास निगम लिमिटेड का प्रभार भी संभालेंगे।

अनिंदता मित्रा को सचिव जल संसाधन, सचिव संप्रदा/आवास, सचिव शहरी नियोजन और मुख्य प्रशासक का पदभार सौंपा गया है। विनय प्रताप सिंह को सचिव परिवहन, सचिव श्रम एवं रोजगार और सचिव राजस्व पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईएएस अधिकारी अभिजीत विजय चौधरी को सचिव कानून एवं न्याय, सचिव पर्यावरण एवं वन और विशेष सचिव गृह/पुलिस/जेल पद की जिम्मेदारी शासन द्वारा दी गई है।

आईएएस अधिकारी श्रीमती हरगुंजित कौर को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह सचिव वित्त, सचिव ट्रेजरी लेखा एवं स्थानीय निधि लेखापरीक्षा, अचिव योजना, सचिव सांख्यिकी और सचिव इंजीनियरिंग का प्रभार संभालेंगी।

सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सचिव समन्वय और सचिव प्रोटॉकल पद की जिम्मेदारी आईएएस ऑफिसर हरी कल्लीक्कट को सौंपी गई है। स्थानंतरण का आदेश प्रशासक केन्द्र शासित प्रदेश, राजीव वर्मा के अनुमोदन से जारी किया गया है। आईएएस अधिकारियों के स्थानंतरण आदेश की कॉपी नीचे दी गई है-

IAS Transfer 2024

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews