
IAS Transfer 2024: शनिवार को हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य में एक साथ 15 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। शासन ने तबादले का आदेश आज शाम को जारी किया है। कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं 6 उपायुक्त के प्रभार में बदलाव किया गया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है-
इन एचसीएस अफसरों को मिली नवीन पदस्थापना
एचसीएस ऑफिसर मन्नत राणा को सिटी मजिस्ट्रेट पंचकुला पद से स्थानंतरित कर दिया है। उन्हें पंचकुला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी में ज्वाइंट सीईओ पद पर नियुक्त किया गया है। एचसीएस अधिकारी विश्वनाथ को पंचकुला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के ज्वाइंट सीईओ पद से हटाकर सिटी मजिस्ट्रेट पंचकुला पद पर तैनात किया गया है।
इन आईएएस अधिकारियों को हुआ तबादला
- विजयेन्द्र कुमार, प्रधान सचिव, हरियाणा युवा अधिकारिता उद्यमिता विभाग, प्रधान सचिव सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरियाणा सरस्वती विरासत विकास बोर्ड और प्रस्तावित हरियाणा आए संवर्धन बोर्ड के लिए विशेष कर्तव्य अधिकारी को प्रमुख हरियाणा मानव संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर तैनात किया गया है।
- रेजिडेंट कमिश्नर, हरियाणा भवन नई दिल्ली और प्रमुख सचिव मानव संसाधन विभाग पद पर कार्यरत डी. सुरेश को रेजिडेंट कमिश्नर, हरियाणा भवन नई दिल्ली पद के साथ-साथ प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
- मोना श्रीनिवास, अतिरिक्त रेजिडेंट, हरियाणा भवन, नई दिल्ली और नगर निगम, फरीदाबाद को वर्तमान कर्तव्यों के साथ फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- यश गर्ग, उपायुक्त पंचकुला और मुख्य प्रशासक, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, पंचकुला को हरियाणा राज्य औद्योगिकी और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। साथ ही वित्तीय निगम के प्रबंध निदेशक का प्रभार भी सौंपा गया है।
- सुशील सरवन को कुरुक्षेत्र उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। उहोनेन आईएएस शांतनु शर्मा का स्थान ग्रहण किया है।
- अंबाला उपायुक्त पद पर पार्थ गुप्ता को तैनात किया गया है। उन्होनें डॉ शालीन का स्थान ग्रहण किया है।
- मंदीप कऔर को चरखी उपायुक्त पद से हटाकर फतेहाबाद उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया है।
- पानीपत उपायुक्त पद पर कार्यरत वीरेंद्र कुमार दहिया को निदेशक, पर्यावरण हरियाणा एवं विशेष सचिव हरियाणा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीवन विभाग का विभाग भी सौंपा गया है।
- उच्च शिक्षा विभाग के नए निदेशक राहुल हूडा होंगे। उन्हें तकनीकी शिक्षा का निर्देश पद का प्रभार भी सौंपा गया है।
- नेहा सिंह को प्रशासक, HSVP, पंचकुला पद पर तैनात किया गया है। अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट पंचकुला पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- शांतनु शर्मा को सिरसा का उपयुक्त बनाया गया है।
- रेवाड़ी ले नए डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मीना होंगे।
- चरखी दादरी के नए उपायुक्त राहुल नरवाल हैं।
- पलवल डिप्टी कमिश्नर पद पर डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ को तैनात किया गया है।
- जिला नगरपालिका उपाध्यक्ष करनाल पद पर नीरज को तैनात किया गया है। नगरपालिका आयुक्त का प्रभार भी सौंपा गया है।


लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

