IAS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, फिर 8 आईएएस समेत 17 अफसर इधर से उधर, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, यहां देखें लिस्ट

पंजाब सरकार ने जालंधर नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर राकेश सिंह को तबादला करते हुए एडीसी लुधियाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कई पीसीएस अफसर भी बदले गए हैं।
ias transfer

Punjab IAS /PCS Transfer : पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने 8आईएएस (IAS) और 9 पीसीएस (PCS) अफसरों के तबादले किए है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

आईएएस अफसरों में अलोक शेखर, धीरेंद्र कुमार तिवारी, बसंत गर्ग, अनिंदिता मित्रा व अन्य के नाम शामिल है।अमित सरीन (2012 बैच पीसीएस) को अमृतसर में पूर्व अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) को संयुक्त सचिव, रक्षा सेवा कल्याण के पद पर नियुक्त किया गया है।

पंजाब आईएएस तबादले

  • पंजाब सरकार ने जालंधर नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर राकेश सिंह का तबादला कर उन्हें एडीसी लुधियाना तैनाती दी गई है।
  • आलोक शेखर (1994 बैच आईएएस) वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त, सहकारिता और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह मामले तथा पंजाब में आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन के लिए नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत, उन्हें अब आईएएस अधिकारी कृष्ण कुमार को अतिरिक्त भूमिका से मुक्त करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त का कार्यभार भी सौंपा गया है।
  • धीरेंद्र कुमार तिवारी (1994 बैच आईएएस) :पूर्व में अतिरिक्त मुख्य सचिव, संसदीय मामले, अब उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त, आबकारी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी अतिरिक्त मुख्य सचिव, संसदीय मामले में नियुक्त किया गया है।
  • अमनदीप कौर-II (2012 बैच आईएएस) नगर निगम, होशियारपुर की आयुक्त को अमृतसर में अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) ।
  • कंचन (2020 बैच आईएएस) अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), बठिंडा के रूप में अपनी वर्तमान भूमिका को बरकरार रखते हुए, उन्हें आईएएस  अजय अरोड़ा की जगह बठिंडा में नगर निगम का आयुक्त नियुक्त ।
  • आईएएस बसंत गर्ग को प्रशासनिक सचिव बागबानी, मृदा एवं जल संरक्षण।
  • आईएएस आनंदिता मित्रा को प्रबंध निदेशक पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड,
  • आईएएस अरविंद कुमार एमके को निदेशक कोषागार एवं लेखा।
  • आईएएस जतिंदर जोरवाल विशेष सचिव आबकारी व कराधान।
  • आईएएस अजय अरोड़ा विशेष सचिव वित्त।

पीसीएस अफसरों के तबादले

  • पीसीएस अमनदीप कौर-2 को एडीसी अर्बन डेवलपमेंट अमृतसर।
  • पीसीएस राकेश कुमार को एडीसी जनरल लुधियाना।
  • पीसीएस अमित सरीन संयुक्त सचिव रक्षा सेवा कल्याण।
  • पीसीएस ज्योति बाला आयुक्त नगर निगम होशियारपुर।
  • पीसीएस रोहित गुप्ता एडीसी जनरल अमृतसर।
  • अमनदीप कौर घुमन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी होशियारपुर।
  • पीसीएस दीपांकर प्रबंध निदेशक पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड।
  • उपिंदरजीत कौर बराड़ को एसडीएम रायकोट
  • पीसीएस संजीव कुमार को एसडीएम लोपोके का प्रभार दिया गया है।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews