Transfer 2025: राज्य में प्रशासनिक हलचल तेज, एक साथ हुए IAS समेत 46 अधिकारियों के तबादले

राज्य में 40 से अधिक अफसरों का तबादला एक ही दिन हुआ है। नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई को एडिशनल चार्ज भी मिला है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद पर भेजा गया है?
transfer news 2025

हरियाणा में फिर से प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इस सप्ताह राज्य में आईपीएस अफसरों का भी ट्रांसफर हुआ था। अब एक साथ 46 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer 2025) किया गया है। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है। इस सूची में दो आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। 44 एचसीएस अफसरों का स्थानांतरण भी किया गया है। तबादले और नियुक्ति नियुक्ति का आदेश राज्य सरकार ने 20 जुलाई रविवार को जारी किया है।

कोई रिक्त पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं सब-डिवीजन ऑफिसर, एडिशनल डायरेक्टर, जिला परिषद सीईओ समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव देखा गया है। कुरुक्षेत्र और रेवारी समेत कई शहरों के सिटी मजिस्ट्रेट भी बदले गए हैं। आदेश के तहत एचसीएस अधिकारी एकता चोपड़ा को एडिशनल सीईओ फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। इससे पहले वह हरियाणा रोडवेज नूह के जनरल मैनेजर पद पर कार्यरत थे।

इन आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 

बैच 2020 के आईएएस अधिकारी दीपक बाबूलाल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ कैथल के जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह अतिरिक्त उपायुक्त-सह- जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी कैथल पद कार्यरत हैं। बैच 2021 की आईएएस अधिकारी निशा को सीईओ, जिला परिषद पंचकूला के साथ-साथ डीआरडीए सीईओ पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। फिलहाल वह उप नागरिक संसाधन आयुक्त- सह जिला संसाधन सूचना अधिकारी पंचकूला और सीईओ श्री माता मनसा देवी सरिता बोर्ड पंचकूला पद का कार्य भार संभाल रही हैं।

इन अफसरों का भी स्थानंतरण हुआ 

  • डॉ सुशील कुमार को जिला म्युनिसिपल कमिश्नर के पद पर भेजा गया है।
  • पूजा चंदवरिया को अतिरिक्त निदेशक प्रशासन ग्रामीण विकास हरियाणा पद की जिम्मेदारी सौंप गई है।
  • गौरव कुमार को अतिरिक्त निदेशक प्रशासन माध्यमिक शिक्षा हरियाणा और संयुक्त सचिव हरियाणा सरकार स्कूल शिक्षा विभाग पद का कार्यभार सौंपा गया है।
  • अजय चोपड़ा को उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) नागरिक लोहारू के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • ममता, एडिशनल डायरेक्टर मॉडल संस्कृति स्कूल को स्थानांतरित करके जनरल मैनेजर हरियाणा टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और एडिशनल डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन) टूरिज्म हरियाणा पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • स्टेट ट्रांसपोर्ट के ज्वाइंट डायरेक्टर पद पर दिलबाग सिंह को नियुक्त किया गया है।
  • महेंद्रगढ़ के सिटी मजिस्ट्रेट पद मंगल सेन और झज्जर के सिटी मजिस्ट्रेट पद पर नमिता कुमारी को नियुक्त किया गया है।
  • गुरुग्राम के नई सिटी मजिस्ट्रेट सपना यादव होगी।
  • कुरुक्षेत्र के नए मजिस्ट्रेट आशीष कुमार होंगे।
  • रेवाड़ी के नए मजिस्ट्रेट सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार होंगे।

आईएएस एचसीएस स्थानंतरण की पूरी लिस्ट देखें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews