IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी

राज्य सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। एक को एडिशनल चार्ज भी मिला है। निदेशक और सचिव पद के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2025

कर्नाटक में नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार ने एक साथ पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग सचिव समेत कई विभागों के निदेशक बदले गए हैं। दो आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 13 अक्टूबर सोमवार को राज्यपाल के आदेश  और नाम पर सरकार ने राज्य सरकार ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

बैच 2012 के आईएएस अधिकारी नितेश पाटिल को स्थानांतरित कर अगले आदेश के तक क्षेत्रीय आयुक्त, मैसूरु डिवीजन के पद पर तैनात किया गया है। वर्तमान में वह निदेशक, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, वाणिज्य और उद्योग विभाग के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसी के साथ वेंकट राजा को समवर्ती प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

समाज कल्याण विभाग के नए सचिव कौन?

समाज कल्याण विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी रणदीप डी को सौंपी गई है। वह वर्तमान में सचिव, ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग बेंगलुरु के पद पर कार्यरत हैं। इसी के साथ मेजर मणिवन्न्न पी को समवर्ती प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

इन्हें अतिरिक्त प्रभार भी मिला 

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे बैच 2013 के आईएएस अधिकारी एस दिवाकर को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र के निदेशक पद पर भेजा गया है। वह मुल्लई मुलहिन एमपी का स्थान ग्रह करेंगे। इसके अलावा एस दिवाकर को अटल जन स्नेही केंद्र बेंगलुरु के निदेशक पद का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।

इन आईएएस अफसरों का भी मिली नई जिम्मेदारी  

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे रामचंद्र आर को स्वर्ण आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट बेंगलुरु के कार्यकारी निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उज्जवल कुमार घोष के स्थान पर पदस्थ किया गया है। बैच 2012 के आईएएस अधिकारी डॉ सतीश बी.सी को निदेशक, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, वाणिज्य और उद्योग विभाग बेंगलुरु के निदेशक पद का प्रभार सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews