
तेलंगाना में बड़ा नौकरशाही फेरबदल हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 6 अफसरों का स्थानंतरण (IAS Transfer 2025) किया गया है। सचिव, प्रधान सचिव और कलेक्टर समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इसके अलावा भारतीय पुलिस सेवा से 9 अधिकारियों को नया पदभार मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग में तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है।
राजान्ना सिरसिला के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट पद पर 2013 की आईएएस अधिकारी एम हरिता को नियुक्त किया गया है। जो पहले विशेष सचिव शिक्षा विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी। इस पद पर कार्यरत संदीप कुमार झा को विशेष सचिव टीए एंड बी विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है ।
इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ
आईएएस अधिकारी के. हरिता को वित्त विभाग में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी सैयद अली मुर्तजा रिजवी, प्रधान सचिव, वाणिज्यिक कर और उत्पाद शुल्क विभाग को प्रधान सचिव सरकार (मतदान ) सामान्य प्रशासन विभाग के पद के लिएएफएसी में रखा गया है।
एम रघुनंदन राव, सचिव कृषि एवं सहकारिता विभाग को वाणिज्यिक कर आयुक्त के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उन्हें पद आयुक्त परिवहन पद पर एफएसी में रखा गया है। के. सुरेंद्र मोहन सहकारिता को कृषि एवं सहकारिता विभाग में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वह आयुक्त सहकारी समितियां के रजिस्ट्रार और विपणन निदेशक के पद पर बने रहेंगे।

इन आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी (IPS Transfer)
आईपीएस अधिकारी रवि गुप्ता विशेष मुख्य सचिव गृह विभाग और एचएफएसी अध्यक्ष सुरक्षा प्राधिकरण तेलंगाना को कार्यकारी उपाध्यक्ष और महानिदेशक सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (सीजीजी) तेलंगाना हैदराबाद पद पर नियुक्त किया गया है। सीवी आनंद पुलिस आयुक्त हैदराबाद को शहर को स्थानांतरित कर गृह विभाग में विशेष मुख्य सचिव पद के जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शिखा गोयल को महानिदेशक सतर्कता एवं प्रवर्तन और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव पद पर भेजा गया है। साथ ही टीजीटी साइबर सुरक्षा ब्यूरो हैदराबाद के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। स्वाति लाकड़ा को महानिदेशक विशेष सुरक्षा बल तेलंगाना हैदराबाद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। महेश मुरलीधर भागवत को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) तेलंगाना के पद का एडिशनल चार्ज मिला है।
चारु सिन्हा को भ्रष्टाचार निरोधक विरोध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ अनिल कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (संचालन), ग्रेहाउंड्स एंड ऑक्टोपस तेलंगाना हैदराबाद के पद पर नियुक्त किया गया है। विसी. सज्जनार को स्थानांतरित कर हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त पद के जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजय कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक खुफिया हैदराबाद पद पर तैनात किया गया है।


