IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल! सरकार ने किया 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी 

राज्य में 7 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई जोलों में नए कलेक्टर भी नियुक्त किए गए हैं। प्रबंध निदेशक और आयुक्त पदों में भी बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद पर भेजा गया है?
IAS Transfer 2025

महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। एक साथ 7 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण (IAS Transfer) हुआ है। उन्हें एक पद से हटाकर दूसरे पद पर पदस्थ किया गया है। अगले आदेश तक वे यह कार्यभार संभालेंगे। इस सूची में शेखर सिंह, एम देवेंद्र सिंह, जलाल शर्मा और अन्य अधिकारियों का नाम शामिल है। नासिक समेत कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति का आदेश मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने मंगलवार को जारी किया है।

आईएएस अधिकारी शेखर सिंह को नासिक कुंभ मेले का आयुक्त बनाया गया है, जिसका आयोजन 2027 में होने वाला है। वह वर्तमान में पिंपरी चिंचवाड़ के नगर आयुक्त पद पर कार्यरत हैं। एम देवेन्द्र को महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का नया सचिव बनाया गया है, जो पहले रत्नागिरी जिला कलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन जिलों को मिले नए कलेक्टर 

नासिक, जलगगाँव और रत्नागिरी इन तीनों जिलों में नए कलेक्टर की नियुक्ति की गई है। नासिक जिला कलेक्टर के पद पर आयुष प्रसाद को नियुक्त किया गया है, जो पहले जलगांव जिला  कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वहीं जलगांव का नया जिला कलेक्टर रोहन घूँघे को बनाया गया है। पहले वह जिला परिषद ठाणे के सीईओ पद का कार्य भार संभाल रहे थे।

रत्नागिरी कलेक्टर पद की जिम्मेदारी मनोज जिंदल को सौंपी गई है, जो पहले महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह एम देवेंद्र सिंह का स्थान ग्रहण करने वाले हैं।

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी 

मुंबई स्थित शिवशाही पुनर्वास परियोजना के पूर्व प्रबंध निदेशक संजय कोल्टे को महाराष्ट्र का या चीनी आयुक्त बनाया गया है। यह पद लंबे समय से खाली था। इसके अलावा नासिक जिला कलेक्टर पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी जलाल शर्मा को स्थानांतरित कर आयुक्त, नासिक मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के पद पर पदस्थ किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews