Transfer 2025: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, 2 IAS और 5 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का हुआ तबादला

राज्य में 2 आईएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। 5 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों को भी नया पदभार मिला है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद पर भेजा गया है?
transfer news 2025

असम की ब्यूरोक्रेसी में 13 अगस्त को बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा की सरकार ने प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस लिस्ट में इस लिस्ट में दो आईएएसस (IAS Transfer) और पांच एससीएस अफसर शामिल हैं। तबादले और नियुक्ति का आदेश कार्मिक विभाग ने बुधवार को जारी किया है। कई जिलों के सह जिला आयुक्त  बदले गए हैं।

बैच 2013 एसीएस अधिकारी देबाहुती बोरा का स्थानांतरण रद्द कर दिया गया है। 3 अगस्त को उन्हें अपर जिला आयुक्त, नागाँव पद से हटाकर राहा में सह जिला आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। अब राहा का नया सह जिला आयुक्त अंकित बोरा को बनाया गया है, जो पहले रंगापारा सह जिला आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी।

बता दें कि इससे पहले 3 अगस्त को भी असम में आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था। फेज-2 ट्रेनिंग से लौटने पर बैच 2023 के 7 आईएस अफसरों को अलग-अलग जिलों में सह जिला आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया था। इस लिस्ट में आदित्य प्रताप सिंह, जयंत चरण, प्रतिभा मेश्राम, संस्कृति और अन्वय शामिल थे।

इन आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ 

बैच 2022 की आईएएस अधिकारी कनिका को लोक सेवा हित में सह जिला आयुक्त नाजिरा पद से हटाकर असम सरकार सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर तैनात किया गया है। प्रतिभा मेश्राम को सह जिला आयुक्त नाजिरा पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पहले मार्गेरीटा सह जिला आयुक्त पद पर कार्यरत थी।

इन एसीएस अफसरों को मिला नया कार्यभार (Assam Transfer News)

  • कविता काकोटी कुंवर, अतिरिक्त जिला आयुक्त सोनितपुर को सह जिला आयुक्त रंगापारा पद पद पर नियुक्त किया गया है।
  • डॉ मोंडिरा बोरुआ, अतिरिक्त जिला आयुक्त तिनसुकिया को स्थानांतरित कर सह जिला आयुक्त डिगबोई पद पर भेजा गया है।
  • राहुल डोले सह जिला आयुक्त मार्गेरीटा पद का कार्यभार मिला है, वह पहले डिगबोई सह जिला आयुक्त पद पर कार्यरत थे।
  •  ज्योतिका कुमारी, सहायक आयुक्त नागांव सहायक आयुक्त मकुम पद पर नियुक्त किया गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews