IAS Transfer: एक साथ 7 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी

सरकार ने 7 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले का आदेश 4 नवंबर को जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ पदस्थ किया गया है?
ias transfer 2025

दिल्ली की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आईएएस समेत 16 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। इस सूची में 7 आईएएस और 9 DANICS अफसर शामिल हैं। करावल नगर, विवेक विहार और अलीपुर के एसडीएम बदले गए हैं। इसके अलावा कई  विभागों के एडिशनल सेक्रेटरी के प्रभार में भी बदलाव देखा गया है। पोस्टिंग के प्रतीक्षा कर रहे दो आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 4 नवंबर मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सरकार ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर जारी किया है। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

अतिरिक्त सीईओ (डीजेबी) पद पर कार्यरत एडा राजा बाबू को विशेष रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के पद पर भेजा गया है। पोस्टिंग के प्रतीक्षा कर रही आईएएस ऑफिसर कनिका को एसडीएम अलीपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। विशेष सीईओ (डीडीएमए) पद पर कार्यरत और विशेष (आयुक्त विकास) पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हेमंत कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ विशेष सचिव (यूडी) का कार्य भार संभालने का आदेश जारी किया गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

  • सुनील अंचिपका, विशेष आयुक्त (व्यापार एवं कर) को विशेष सचिव (पर्यटन) के साथ-साथ विशेष सचिव (पीडब्ल्यूडी)का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।
  • निदेशक (समाज कल्याण) और विशेष सचिव (एसटी/एससी,ओबीसी और अल्पसंख्यक) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे आईएएस अधिकारी यश चौधरी को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ विशेष सचिव स्वास्थ्य का प्रभार भी दिया गया है।
  • डिप्टी कमिश्नर (ईस्ट) पद पर कार्यरत अमूल श्रीवास्तव को विशेष सचिव (लैंड एंड बिल्डिंग) पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
  • पोस्टिंग के प्रतीक्षा कर रहे राघवेंद्र मीणा को करावल नगर का नया एसडीएम बनाया गया है।

इन DANICS अफसरों का तबादला हुआ 

केसी सुरेंद्र को एमसीडी का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जनरल मैनेजर (डीएससीएससी) पद पर कार्यरत डॉ प्रांजल जे हजारिका को स्थानांतरित को निदेशक (डीयूएसआईबी) पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। धर्मेंद्र कुमार मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव को प्रशासक डीसीसीडब्ल्यूएस का एडिशनल चार्ज दिया गया है। डीजेबी के निदेशक पद की जिम्मेदारी राधेश्याम मीणा को सौंपी गई है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर पद पर तापाड़िया श्रीकांत राजेंद्र प्रसाद को नियुक्त किया गया है। वहीं करावल नगर एसडीएम पद पर कार्यरत आमोद भार्थवाल को विवेक विहार के एसडीएम पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews