IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, एक साथ 9 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राज्य में 9 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। सरकारी आदेश जारी हो चुका है। आयुक्त और निदेशक समेत कई पदों के प्रभाव में फेरबदल हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या पदभार सौंपा गया है?
ias transfer 2025

देश के विभिन्न राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। तमिलनाडु में एमके स्टालिन सरकार ने एक साथ 9 आईएएस अफसरों का स्थानंतरण किया है। कुछ को एडमिशन चार्ज भी सौंपा गया है। कई विभागों के निदेशक बदले गए हैं। आयुक्त के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। राज्यपाल के आदेश पर सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश सरकार के मुख्य सचिव एम मरुगन्थम ने जारी किया है।

आईएएस अधिकारी ए.कैथरीन सरन्या को कार्यकारी निदेशक, तमिलनाडु औद्योगिकी विकास विकगं (TINDS) पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त कलेक्टर (विकास)/परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी, धर्मपुरी जिला पद कार्यरत थी। ए. सरवनवेलराज, निदेशल, भूविज्ञान एंड खनन को स्थानंतरित करके विशेष शासन सचिव, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पद पर भेजा गया है।

इन विभागों को मिले नए निदेशक (IAS Transfer 2025)

  • डॉ. पी. महेश्वरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, तमिलनाडु कथिर ग्रामोद्योग बोर्ड को निदेशक, भूमि प्रशासन/शहरी भूमि सीमा और शहरी भूमि कर पद पर नियुक्त किया गया है।
  • एस, शिवरासु, पूर्व निदेशक, नगर प्रशासन को निदेशक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण पद पर भेजा गया है।
  • टी. मोहन को निदेशक, भूविज्ञान एवं खनन पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह निदेशक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन्हें अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

वी.कलैयारसी को आयुक्त, अति पिछड़ा वर्ग एवं बधिर कल्याण विभाग के पद नियुक्त किया है। वह पहले विशेष शासन सचिव, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पद पर कार्यरत थी। वी. संपत, आयुक्त, अति पिछड़ा वर्ग एवं निराश्रित कल्याण को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, तमिल कथिर ग्रामोद्योग बोर्ड पर भेजा गया है। ए. जॉन लुईस, परीक्षा नियंत्रण अधिकारी, तमिलनाडु लोक सेवा आयोग को प्रबंध निदेशक, तमिलनाडु उपभोक्ता वस्तु निगम पद की जिम्मेदारी मिली है। राजेन्सर रत्नू को अधीक्षक एवं प्रबंधन निदेशक, तमिलनाडु शहरी विकास निधि पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews