IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, राज्य में हुए 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राज्य में एक साथ 3 आईएएस और 5 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य चुनाव आयोग के सचिव भी बदले गए हैं। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2025

पंजाब की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएम भगवंत मान की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों (IAS Transfer 2025) का तबादला हुआ है। पाँच पीसीएस अफसरों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानंतरण और नियुक्ति का आदेश राज्यपाल के नाम प्रमुख प्रशासन सचिव केएपी सिन्हा ने 12 मार्च को जारी किया है।

बैच 2017 के आईएएस अधिकारी राहुल चाबा, अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य), होशियारपुर को पंजाब निवेश प्रोत्साहन ब्यूरो के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है। वे इन्डक्शन ट्रेनिंग के बाद कार्यभार संभालेंगे।

इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

बैच 2004 के आईएएस अधिकारी मनवेश सिंह सिद्धू, प्रशासनिक सचिव (श्रम) को स्थानंतरित करके प्रशासनिक सचिव (श्रम) पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही राजस्व और पुनर्वास के सचिव पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। बैच 2009 के आईएएस अफसर सोनाली गिरी को प्रबंध निदेशक, पीयूएनएसयूपी और नागरिक उड्डयन निदेशक को प्रबंध निदेशक, पीयूएनएसयूपी और नागरिक उड्डयन निदेशक पद की जिम्मेदारी के साथ राजस्व और पुनर्वास के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

इन पीसीएस अधिकारियों का हुआ तबादला 

पीसीएस अधिकारी जगजीत सिंह, सचिव राज्य चुनाव आयोग को स्थानांतरित करके पंजाब लघु उद्योग निर्यात निगम के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। राजदीप कौर, संयुक्त सचिव, सतर्कता एवं कार्मिक को स्थानांतरित करके राज्य चुनाव आयोग के सचिव पद पर भेजा गया है। तेज़दीप सिंह सैनी को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन एवं सामन्वय के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें आतिथ्य निदेशक के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरजीत सिंह साँधू को पंजाब के मुख्यमंत्री के संयुक्त प्रधान सचिव के अलावा निदेशक पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनीत कुमार को जॉइंट कमिश्नर, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, लुधियाना के पद पर नियुक्त किया गया।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews