IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में उलटफेर! 4 आईएस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, तबादले का आदेश जारी 

दो राज्यों में आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। अपर सचिव और निदेशक पद के प्रभार में बदलाव हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer 2025

एक ही दिन दो राज्यों की नौकरशाही में बदलाव देखने को मिला है। कर्नाटक और बिहार दोनों राज्यों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2-2 अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer 2025) हुआ है। नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके अलावा आईपीएस और बीएसएस अफसरों के प्रभार में भी बदलाव देखने को मिला है। सरकार ने स्थानंतरण और नियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया है।

18 जुलाई को जारी आदेश के तहत कर्नाटक सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। वहीं बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को नए पद पर नियुक्त किया गया है। संजय कुमार, विशेष सचिव, राज्यपाल सचिवालय और महावीर प्रसाद शर्मा, अपर सचिव राज्यपाल सचिवालय को पदस्थापना के लिए सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देकर पोस्टिंग की प्रतीक्षा में के लिए भेजा गया है। इसके अलावा 23 बीएसएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिहार में इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 

बैच 2024 के आईएएस अधिकारी डॉ नंदलाल आर्य को अगले आदेश तक अपर सचिव, राज्यपाल सचिवालय पटना के पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह बंदोबस्त पदाधिकारी नालंदा पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सुमन कुमार को अपर सचिव राज्यपाल सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह अपर सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कृष्णकांत प्रसाद सिंह को संयुक्त सचिव, वित्त विभाग बिहार के पद पर नियुक्त किया गया है।

सुमन कुमारी को स्वास्थ्य विभाग संयुक्त सचिव के पद पर और उमेश चंद्र को सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। उर्दू निदेशालय संयुक्त सचिव के पद पर शशि भूषण शर्मा और मुख्य जांच आयुक्त निदेशालय संयुक्त सचिव के पद पर प्रेम सुंदर प्रसाद को नियुक्त किया गया है। विनोद कुमार दास को गृह विभाग (कारा), नवीन चंद्र को विधि विभाग, उमेश कुमार श्रीवास्तव को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और तिलकेश्वर झा को उपसचिव विकास ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

कर्नाटक में इन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ 

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे बैच 2010 के आईएएस अधिकारी कृष्णा वाजपेयी को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक गुलबर्गा इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड कुलबर्गी के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। बैच 2001 के आईएएस अधिकारी डॉ रवि शंकर जे. सचिव, कृषि विभाग बेंगलुरु को अगले आदेश तक बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ रामेश्वरम राव को समवर्ती प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews