IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुए 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 3 को मिला अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट 

8 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। एक को एडिशनल चार्ज मिला है। ट्रांसफर ऑर्डर राज्य सरकार ने जारी किया है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer 2025

IAS Transfer 2025: पश्चिम बंगाल में इन दोनों रामनवमी को लेकर राजनीतिक तनाव देखा जा रहा है। इस बीच ममता बनर्जी की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। 8 आईएएस अधिकारियों को नई नियुक्ति मिली है। वहीं 2 को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने आदेश जारी किया है।

कई विभागों के सचिव और आयुक्त बदले गए हैं। वित्त विभाग के वरिष्ठ विशेष सचिव पवन काद्यान को स्थानंतरित करके आईजी रजिस्ट्रेशन एंड कमिश्नर ऑफ स्टाम्प रेवेन्यू पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभिनव चंद्र को एटीआई अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पर्यावरण अध्ययन एवं वेटलैंड प्रबंधन संस्थान के निदेशक पद का कार्यभार संभाल रहे थे।

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार 

  • राज्यपाल ने बैच 1990 के आईएएस अधिकारी मनोज अग्रवाल को पश्चिम बंगाल का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। इससे पहले वह अतिरिक्त मुख्य सचिव वन विभाग के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी प्रभाव भी संभाल रहे थे।
  • राजेश कुमार सिंह को अगले आदेश तक प्रधान सचिव, आवास विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें विभाग खेल विभाग और आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग का प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • स्मारकी महापात्रा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं बागवानी विभाग सचिव को खनिज विकास और व्यापार निगम के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ

डॉ  उमाशंकर को कृषि विभाग का वरिष्ठ विशेष सचिव बनाया गया है। दीपिका सन्यामठ को जन शिक्षा विस्तार एवं पुस्तकालय सेवा विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया है। आईएएस अधिकारी पी मोहन गांधी को पर्यावरण अध्ययन एवं आद्रभूमि प्रबंधन संस्थान का निदेशक बनाया गया है। अंशुल गुप्ता को केएमडीए का सीईओ बनाया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews