IAS Transfer : नौकरीशाही में बड़ा फेरबदल, 60 आईएएस अफसरों के तबादले, 4 को अतिरिक्त प्रभार, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

आईएएस नमित मेहता को जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट उदयपुर और अविचल चतुर्वेदी को गृह विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया।
ias transfer 2025

Rajasthan Haryana IAS Transfer: राजस्थान में एक बार फिर नौकरीशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार ने शुक्रवार (31 जनवरी) की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 53 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

आदेश के तहत, आशुतोष एटी पेडणेकर को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग का सचिव ,रवि कुमार सुरपुर को संभागीय आयुक्त बीकानेर , भानू प्रकाष एटूरू को उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग का सचिव ,नमित मेहता को जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट उदयपुर और अविचल चतुर्वेदी को गृह विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया।

हरियाणा में भी आईएएस तबादले

  • हरियाणा में भी प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रिपुदमन सिंह ढिल्लों को आदित्य दहिया के स्थान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा का मिशन निदेशक और स्वास्थ्य विभाग का सचिव।
  • अजय सिंह तोमर को पार्थ गुप्ता के स्थान पर अंबाला के उपायुक्त की जिम्मेदारी ।
    यमुनानगर के उपायुक्त मनोज कुमार-1 को हरियाणा कौशल विकास मिशन का
  • मिशन निदेशक, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का निदेशक और विशेष सचिव की जिम्मेदारी ।
  • अम्बाला के उपायुक्त पार्थ गुप्ता को यमुनानगर के उपायुक्त की जिम्मेदारी ।
  • प्रशांत पंवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार।
  • राहुल नरवाल को सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग का निदेशक और विशेष सचिव तथा कॉन्फेड का प्रबंध निदेशक ।
  • विवेक अग्रवाल को रिपुदमन सिंह ढिल्लों के स्थान पर मौलिक शिक्षा विभाग का महानिदेशक तथा स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव
  • महेंद्रगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी आनंद कुमार शर्मा को महेंद्रगढ़ के डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews