IAS Transfer 2025 : नौकरशाही में फेरबदल, आईएएस अधिकारियों के फिर हुए तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

बलरामपुर के सीईओ रेना जमील को वाणिज्य और उद्योग विभाग में उपसचिव और नारायणपुर के अनुविभागीय अधिकारी वासु जैन को सीईओ सक्ती की जिम्मेदारी दी गई है।
IAS Transfer 2025

CG/Bihar IAS Transfer 2025 : छत्तीसगढ़ और बिहार में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एक तरफ छग की विष्णुसाय सरकार ने 2 आईएएस के तबादले किए है। वही बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने 6आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। इसमें कईयों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव के पहले बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए थे, जिसमें अब सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संशोधन कर नया आदेश जारी किया है, इसमें 7 अफसरों का नाम शामिल है। संशोधित आदेश में अफसरों के वर्तमान और नविन पदस्थापना के स्थानों में परिवर्तन किया गया है।

Chhattisgarh IAS Transfer 

छग सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, बलरामपुर के सीईओ रेना जमील को वाणिज्य और उद्योग विभाग में उपसचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, नारायणपुर के अनुविभागीय अधिकारी वासु जैन को सीईओ सक्ती की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य प्रशासनिक सेवा अफसर तबादले

छग सरकार के जारी संशोधित आदेश में 2014 बैच के राप्रसे के अधिकारी घासीराम मरकाम को गरियाबंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद से नहीं हटाया गया है। गिरीश कुमार रामटेके को प्रबंधक, भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर अटल नगर से सचिव, भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थापना दी गई है।इसके अलावा शशिकांत कुर्रे को कोरबा का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

Bihar IAS Transfer List

  • 1995 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ बी राजेंदर को अब ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार । ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह फिलहाल अवकाश पर हैं। वर्तमान में राजेंदर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं।उनके पास जन शिकायत के अपर मुख्य सचिव, प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के निदेशक और खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी हैं।
  • 2001 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार को कोसी प्रमंडल सहरसा का आयुक्त के साथ पूर्णिया की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
  • 2006 बैच के आईएएस अधिकारी दयानिधान पांडेय को राजस्व परिषद का अपर सदस्य बनाया गया है।
  • 2008 बैच के आईएएस अधिकारी प्रणव कुमार को कला संस्कृति एवं युवा विभाग का सचिव बनाया गया है। वह अब गृह विभाग के सचिव, कारा एवं सुधार सेवा के महानिरीक्षक, सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम पटना के प्रबंध निदेशक अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
  • मनोज कुमार सिंह, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे थे, उन्हें अब स्वास्थ्य विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • सीमा त्रिपाठी, जो पहले कला संस्कृति विभाग की सचिव थीं, अब उन्हें बिहार मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews