IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, 5 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, तबादले का आदेश जारी

पश्चिम बंगाल में आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। कई विभागों के सचिव बदले गए हैं। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ पदस्थ किया गया है?
IAS Transfer 2026

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने नौकरशाही में बाद फेरबदल किया है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। वहीं एक आईपीएस अफसर को भी नया पदभार सौंपा गया है। 20 जनवरी को 20 जनवरी मंगलवार को कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

सचिव, वरिष्ठ विशेष सचिव और निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव देखा गया है। बैच 2012 के आईएएस अधिकारी पवन कादियान, आईजी, रजिस्ट्रेशन और कमिश्नर स्टैंप रिवेन्यू पद को अगले आदेश तक कोषागार एवं लेखा निदेशक, डायरेक्टर ऑफ पेंशन, प्रोविडेंट फंड और ग्रुप इंश्योरेंस का पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों का भी हुआ तबादला

  • बैच 1997 के आईएएस अधिकारी सुरेंद्र गुप्ता को अगले आदेश तक सामान्य कर्तव्यों के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और बागवानी विभाग के प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह प्रधान सचिव, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा संभागीय आयुक्त प्रेसीडेंसी डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।
  • स्मारकी महापात्र को सचिव, उज्जैन शिक्षा विस्तार और पुस्तकालय सेवा विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में सचिव खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और बागवानी विभाग पद पर कार्यरत हैं।
  • रणधीर कुमार को सचिव, राज्य गजेटियर के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह ट्रेजरी और लेखा निदेशक, पेंशन भविष्य निधि और समूह बीमा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
  • पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस अधिकारी आपला सेट को अगले आदेश तक जनजातिय विकास विभाग में वरिष्ठ विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

एक आईपीएस अफसर को भी मिला नया पदभार 

आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को प्रिंसिपल सेक्रेटरी, करेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के तौर पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह प्रिंसिपल सेक्रेटरी, मास एजुकेशन एक्सटेंशन एंड लाइब्रेरी सर्विसेज डिपार्मेंट पद पर कार्यरत थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews