IAS Transfer: इन 15 आईएएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, तबादले का आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

एक ही दिन 15 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। जिला कलेक्टर और निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या पदभार मिला है?
IAS Transfer News

तमिलनाडु में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक 7 आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा है। तीन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके अलावा निदेशक और सचिव समेत कई पदों के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश मंगलवार को जारी किया गया था।

तमिलनाडु सरकार ने आईएएस अधिकारी आर. जया को अतिरिक्त मुख्य सचिव, विशेष पहल विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर कार्यरत डॉ. के. गोपाल 28 फरवरी को सरकारी सेवा से रिटायर होंगे। जिला कलेक्टर कांचीपुरम पद पर कार्यरत कलाईचेलवी मोहन को निदेशक, अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी  पद पर नियुक्त किया गया है।

तमिलनाडु आईएएस तबादला सूची

  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेन्नई महानगर विकास निगम पद की जिम्मेदारी चंद्रशेखर सखापुरी को सौंपी गई है।
  • तमिलनाडु राज्य चुनाव आयोग का नया सचिव एस. षणमुगा को बनाया गया है।
  • वाणिज्यिक संयुक्त आयुक्त, कर, एरोड पद पर ने. पोनमानी को नियुक्त किया गया है।
  • कांचीपुरम जिला कलेक्टर पद पर टी. सिनेखा को नियुक्त किया गया है।
  • चेंगलपट्टू जिला के कलेक्टर पद की जिम्मेदारी एस. मालती हेलेन को सौंपी गई है। इससे पहले वह इस जिले में उप- कलेक्टर पद पर कार्यरत थी।
  • करूर जिला कलेक्टर पद पर के. रवि कुमार को नियुक्त किया गया है। पहले वह उप-कलेक्टर पन्नोरी, तिरुवल्लूर जिला पद पर कार्यरत थे।

केंद्र सरकार ने इन आईएएस अफसरों का तबादला किया 

24 फरवरी को गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत AGMUT कैडर के 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। आईएएस अधिकारी सुनील सिंह और रंजीत सिंह को स्थानंतरित करके दिल्ली से मिजोरम में पदस्थ किया गया है। पुडुचेरी में कार्यरत शिवकुमार ए.एस को लक्षद्वीप में पोस्टिंग दी गई है। प्रांजल के.हजारिका को जम्मू कश्मीर में पदस्थ किया गया है। के.सी सुरेंद्र को दिल्ली से पुडुचेरी और अजय कुमार को दिल्ली से डीएनएच एंड डीडी में पदस्थ किया गया है। डॉ श्रवण बागड़िया को स्थानांतरित करके दिल्ली से गोवा में पदस्थित किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews