IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, इन 4 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

 दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। चार आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer 2026

कर्नाटक और गुजरात दोनों राज्यों में नौकरशाही बदलाव देखने को मिला है। गुजरात सरकार ने एक ही सप्ताह में दूसरी बार भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया है, दो आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। GAD के उप सचिव बदले गए हैं। वहीं कर्नाटक में भी दो आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हुआ है। स्थानांतरण और तबादले से संबंधित आदेश बुधवार को जारी किया गया है।

कर्नाटक सरकार ने बैच 2020 के आईएएस अधिकारी लविश ओर्डिया, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, जिला पंचायत यादगीर को कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन (KPSC) के ज्वाइंट कंट्रोल ऑफ एग्जामिनेशन पद की जिम्मेदारी सौंपी है। तबादले का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।

KPSC के परीक्षा नियंत्रक भी बदले 

बैच 2017 के आईएएस अधिकारी प्रसन्ना एच को अगले आदेश तक के लिए कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन बेंगलुरु के एग्जामिनेशन कंट्रोलर पद पर नियुक्त किया गया है। वह दिग्विजय बोडके का स्थान ग्रहण करने वाले हैं। इससे पहले वह एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी बेंगलुरु पद पर कार्यरत थे।

गुजरात में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार ने मेहसाणा के जिला विकास अधिकारी पद पर कार्यरत डॉ अंजु विल्सन को उपसचिव सामान्य प्रशासन विभाग सचिवालय गांधीनगर पद पर नियुक्त किया है। आईएएस अधिकारी पीवी राठौड़, निदेशक, स्किल डेवलपमेंट गांधीनगर को जिला विकास अधिकारी मेहसाणा पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बता दें कि 11 अगस्त को भी राज्य में तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। रंजीत कुमार जे को सचिव, गुजरात इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नागराजन एम को स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर समग्र शिक्षा अभियान पद पर नियुक्त किया गया है। जबकि तेजस दिलीप भाई परमार कलेक्टर सूरत को नगर आयुक्त सूरत नगर निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews