IAS Transfer: राज्य में हुआ 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला, सरकार ने सौंपा नया पदभार, आदेश जारी 

राज्य सरकार ने पाँच आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। आयुक्त और निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

कर्नाटक की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पाँच अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। दो विभागों के आयुक्त बदले गए हैं। एक आईएएस अफसर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने 2 जुलाई को जारी किया है।

बैच 1997 के आईएएस अधिकारी हर्ष गुप्ता, अध्यक्ष, कर्नाटक अभिलेख ट्रिब्यूनल बेंगलुरु को स्थानांतरित करके अगले आदेश तक प्रधान सचिव, सरकार, प्रजा सेवा डिपार्मेंट पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें कर्नाटक अपीलीय न्यायाधिकरण, बेंगलुरु के अध्यक्ष पद का कार्यभार भी सौंपा गया है।

श्रम विभाग के आयुक्त बदले गए 

श्रम विभाग के आयुक्त पद की जिम्मेदारी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही डॉ रागप्रिया आर. को दी गई है। श्रम आयुक्त पद कार्यरत डॉ गोपाल कृष्णन का स्थानांतरण किया गया है। अब उन्हें कॉलेजिएट शिक्षा विभाग, बेंगलुरु आयुक्त पद पर भेजा गया है।

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी 

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे डॉ हरीश कुमार के. को शिक्षा विभाग बेंगलुरु के निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले 30 जून को भी कर्नाटक में आईएएस अफसर का तबादला किया गया था। अभिराम जी शंकर को मैनेजिंग डायरेक्टर कर्नाटक माइनिंग एनवायरमेंट रेस्टोरेशन कॉर्पोरेशन के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। अविनाश मेनॉन राजेन्द्रन को इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी निदेशक और KEONICS प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई है। योगीश ईएम को निदेशक, डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर मार्केटिंग पद पर नियुक्त किया गया था। दिव्या प्रभु को ग्रामीण विकास के आयुक्त, बेंगलुरू पद पर नियुक्त किया गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews