IAS Transfer: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, इन 5 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

एक ही दिन दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कई आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) हुआ है। त्रिपुरा में 4 आईएएस और एक टीसीएस अधिकारी के प्रभार में बदलाव हुआ है। वहीं कर्नाटक में एक आईएएस अफसर का स्थानांतरण किया गया है। निदेशक और सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति का आदेश भी सरकार द्वारा जाती कर दिया गया है।

त्रिपुरा सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत आईएएस अधिकारी साजू वहीद ए को अगरतला म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के म्युनिसिपल कमिश्नर का चार्ज सौंपा गया है। साथी उन्हें एनएएम के मेंबर सेक्रेटरी का एडिशनल चार्ज भी दिया गया है। यह आदेश 27 जनवरी से प्रभावी हो चुका है। दिलीप कुमार चकमा (रिटायर्ड) अगरतला म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के म्युनिसिपल कमिश्नर का प्रभार संभाल रहे थे। उन्हें पब्लिक सर्विस कमीशन अगरतला का अध्यक्ष बनाया गया है।

त्रिपुरा में इन आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार  

  • आईएएस अधिकारी अपूर्वा राय, सचिव, कृषि और किसान कल्याण विभाग 15 फरवरी तक छुट्टी पर रहेंगे। जिसे देखते हुए उनका प्रभार पी.के चक्रवर्ती, सचिव त्रिपुरा सरकार ICA वगैरह विभाग अगरतला को सौंपी गई है।
  • 2 फरवरी से लेकर 9 फरवरी 2026 तक पूरे 8 दिन आईएएस अधिकारी धनबाबू रियांग, सचिव, त्रिपुरा मानवाधिकार आयोग छुट्टी पर रहेंगे। उनका प्रभार आईएएस अधिकारी दशरथ देबवर्मा, रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, त्रिपुरा अगरतला के पास दी गई है।
  • सेंट्रल डेप्युटेशन से वापस आने के बाद डॉ मिलिंद धर्मराव रामटेके को त्रिपुरा सरकार में सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। वह शहरी विकास (शिक्षा) स्कूल और राजस्व (राहत पुनर्वास और आपदा प्रबंधन) सहित विभागों का प्रभार भी संभालेंगे। इसी के साथ आईएएस अधिकारी बृजेश पांडे, अभिषेक सिंह और रावल धर्मेंद्र कुमार को उनके प्रभार से मुक्त किया गया है।

कर्नाटक आईएएस तबादला 

कर्नाटक सरकार ने बैच 2012 के आईएएस अधिकारी शिवानंद कपाशी को स्थानांतरित करके कमिश्नर, अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटीज और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग कमिश्नरेट बेंगलुरु के पद पर तैनात किया है। इससे पहले वह डिपार्मेंट ऑफ एग्रीकल्चरल मार्केटिंग के डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा उन्हें कृषि विपणन विभाग बेंगलुरु के निदेशक पद पर अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसी के साथ आईएएस अधिकारी वेंकटचलपति आर. का ट्रांसफर कर दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews