IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, 6 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

6 आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव हुआ है। हरियाणा में एक जिले के डीसी बदले गए हैं। शासकीय आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2026

इस सप्ताह दूसरी बार महाराष्ट्र और हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल हुआ था। महाराष्ट्र में सीएम देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने 4 आईएएस अफसरों का तबादला (IAS Transfer) किया है। हरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। 16 अप्रैल को राज्य सरकार ने ट्रांसफर और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है।

महाराष्ट्र सरकार ने बैच 2009 के आईएएस अधिकारी जी श्रीकांत को डिविजनल कमिश्नर, छत्रपति संभाजी नगर डिवीजन पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह जल जीवन मिशन नवी मुंबई के मिशन निदेशक पद पर कार्यरत थे। आईएएस अधिकारी जितेंद्र पापलकर को संयुक्त आयुक्त गुड्ज़ एंड सर्विसेस (जीएसटी) मुंबई पद पर नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र में इन अफसरों को नया प्रभार मिला 

बैच 2013 के आईएएस अधिकारी गंगाथरण डी. को जल जीवन मिशन, नवी मुंबई का नया मिशन निदेशक बनाया है। जगदीश मिनियार को छत्रपति संभाजी नगर में CIDCO, चीफ एडमिनिस्ट्रेशन (न्यू टाउनशिप) को स्थानांतरित करके महिला और बाल विकास विभाग पुणे के आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 अप्रैल को 5 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है।

हरियाणा में इन आईएएस अफसरों का तबादला हुआ 

हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के तहत आईएएस अधिकारी मनोज कुमार-I को विशेष सचिव, वित्त विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह डीसी महेंद्रगढ़, नारनौल पद पर कार्यरत हैँ। अनुपम अंजली को महेंद्रगढ़ नारनौल का नया डीसी बनाया गया है। पहले वह एडमिनिस्ट्रेटर एचएसवीपी, फरीदाबाद और एडिशनल डायरेक्टर अर्बन एस्टेट फरीदाबाद पद पर कार्यरत थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews