IAS Transfer: दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 7 आईएएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी 

यूपी और बिहार में एक ही दिन प्रशासनिक फेरबदल हो गया है। कई आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी मिली है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद पर पदस्थ किया गया है?
ias transfer 2025

गुरुवार को उत्तर प्रदेश और बिहार की राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव देखने को मिला है। नीतीश कुमार की सरकार ने 5 आईएएस और तीन बीएएस अधिकारियों को स्थानांतरित (IAS Transfer) किया है। वहीं योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों को नया पदभार सौंपा है। 11 दिसंबर को सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। सचिन और आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव देखने को मिला है। कुछ को एडिशनल चार्ज भी दिया गया है।

उच्च शिक्षा विभाग बिहार का नया सचिव राजीव रौशन को बनाया गया है, जो पहले सारण प्रमंडल छपरा के आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कौशल किशोर को अगले आदेश तक सचिव, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग पद पर पदस्थापित किया गया है । इससे पहले वह आयुक्त दरभंगा प्रमंडल पद पर कार्यरत थे।

बिहार में इन आईएएस अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार 

निलेश रामचंद्र देवरे , विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालयय विभाग को स्थानांतरित करते हुए विशेष सचिव सिविल विमानन विभाग पद पर भेजा गया है। इसके अलावा वह बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड पटना के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे। अविनाश कुमार, आयुक्त मुंगेर प्रमंडल को अगले आदेश तक भागलपुर प्रमंडल आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हिमांशु कुमार राय को आयुक्त दरभंगा प्रमंडल पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह भागलपुर प्रमंडल आयुक्त पद पर कार्यरत थे। उन्हें आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर और आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा का एडिशनल चार्ज भी दिया गया है।

इन BAS अफसरों के प्रभार में बदलाव 

बीएएस अधिकारी  आदित्य कुमार झा को विशेष कार्य पदाधिकारी गृह विभाग पटना बिहार पद पर भेजा गया है। इससे पहले वह विशेष कार्य पदाधिकारी वित्त विभाग पद पर कार्यरत थे।  सुनील कुमार सम्प्रति बंदोबस्त पदाधिकारी बक्सर  की सेवाएं सुरेंद्र मेहता, मंत्री पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के आप्त सचिव (सरकारी) पद पर भेजा गया है। मेघा कश्यप भूमि सुधार उप समहर्त्ता महनार वैशाली को अगले आदेश तक नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के अधीन संयुक्त सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति के लिए उनकी सेवाएं दिल्ली नगर परिषद नई दिल्ली को सौंप गई है।

यूपी में दो आईएएस अफसर इधर से उधर 

आईएएस अधिकारी अखंड प्रताप को विशेष सचिव निर्वाचन विभाग और उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश पद पर भेजा गया है। इससे पहले वह मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ पद पर कार्यरत थे। दीपा रंजन, जो मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन लखनऊ पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्हें अब उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews