IAS Transfer: राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी 

राज्य में तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक पीसीएस अधिकारी का स्थानंतरण भी किया गया है।
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश में तबादले का सिलसिला भी जारी है। राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों और एक राज्य सेवा अधिकारी का स्थानंतरण किया है। इस संबंध में शासन द्वारा आदेश भी कर दिया गया है। इस लिस्ट में आईएएस धनंजय शुक्ला, विजय कुमार, डॉ आदर्श सिंह और डॉ मन्नान अख्तर के साथ-साथ पीसीएस अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया का नाम शामिल है। आइए जानें शासन द्वारा कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य कर विभाग में अब 3 अपर आयुक्त हुए

विशेष सचिव नियुक्ति पद पर कार्यरत धनंजय शुक्ला को अपर आयुक्त राज्य कर बनाया गया है। इसी के साथ राज्य कर विभाग में अब 3 अपर आयुक्त हो गए हैं, जो आईएएस रिया केजरीवाल, पीसीएस सुनील वर्मा और और आईएएस धनंजय शुक्ला हैं। बता दें कि आईएएस ऑफिसर शुक्ला को यूपी प्रशासनिक में पावरफुल नौकरशाह के रूप में जाना जाता है।

स्टडी लीव के लौटे आईएएस अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी

आईएएस डॉ मन्नान अख्तर स्टडी लीव पूरा कर अमेरिका से लौटे हैं। उन्होनें विशेष सचिव खनन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन्हें बनाया गया विशेष सचिव खनन

बैच 2018 के आईएएस अधिकारी विजय कुमार को विशेष सचिव खनन पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही विशेष सचिव नियुक्ति पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सेल्स टैक्स कमिश्नर बने आदर्श सिंह

अबकारी आयुक्त डॉ आदर्श सिंह को सेल्स टैक्स कमिश्नर बनाया गया है। साथ ही उन्हें जीएसटी कमिश्नर पद का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

पीसीएस शैलेन्द्र कुमार भाटिया को मिली यह जिम्मेदारी

पीसीएस अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया को विशेष कार्याधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी, गौतमनगर पद पर तैनात किया गया है। आईएएस विजय कुमार ने स्थानंतरण का आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews