Transfer News: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 2 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी इधर से उधर, आदेश जारी

राज्य में सब-डिवीजनल ऑफिसर (SDO) के प्रभार में बदलाव किया गया है। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहें दो आईएएस अधिकारियों का की नियुक्ति की गई है।
transfer news

IAS Transfer News: हिमाचल प्रदेश में एचपीएस अधिकारियों के स्थानंतरण के बाद सरकार ने आईएएस और एचपीएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। राज्य में एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 और हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का तबादला हुआ है। कार्मिक विभाग ने 9 सितंबर सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

शासन द्वारा सब-डिवीजनल ऑफिसर (SDO) के प्रभार में बदलाव किया गया है। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहें दो आईएएस अधिकारियों का की नियुक्ति की गई है। एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं नारायण सिंह चौहान और मनीष कुमार सोनी को कार्मिक विभाग को रिपोर्ट करेंगे।

इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (Himachal Pradesh IAS Transfer)

अंब, ऊना जिला के अनुमंडल अधिकारी के पद पर बैच 2022 के आईएएस ऑफिसर सचिन शर्मा को नियुक्त किया गया है। वही प्रियांशु खाती को  चंबा, चंबा जिला अनुमंडल अधिकारी (सिविल) के पद पर तैनात किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews