Video : बैंक से नोटों की सील बंद गड्डी लें तो रखें ये ध्यान, इस तरह की जा सकती है ठगी

indore

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जब हम बैंक से पैसे निकालने जाते हैं तो नोटों की बंधी गड्डी देखकर सहज ही भरोसा कर लेते हैं। हम ये मानकर चलते हैं कि गड्डी पैक है और इसमें से पहले पैसे नहीं निकाले जा सकते। लेकिन आजकर ठगी के मास्टमाइंड बेहद चालाक हो गए हैं और हर बात के लिए कोई तरकीब निकाल लेते हैं। इसी तरह नोटों की बंधी गड्डी से भी कई बार पैसे निकाल लिए जाते हैं।

Bank Holiday 2021: जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें अपने जरुरी काम

आईपीएस रुपिन शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि कैसे नोटों की बंद गड्डी से भी पैसे निकाले जा सकते हैं। इसके साथ उन्होने लिखा है कि कृपया गड्डी के नोट जरूर गिनें, लोग इस आसान तरकीब के इस्तेमाल से पैसे निकाल लेते हैं। वीडियो को अब तक सैकड़ों लोग देख चुके हैं और इसमें दिखाई गई तकनीक से हैरत में हैं। आखिर कैसे कोई इस आसानी से बंद गड्डी से भी पैसे निकाल सकता है और हम ये सोचकर नोट नहीं गिनते गड्डी तो बंद है। इसलिए जब अगली बार आप बैंक से पैसे निकालें तो उसे गिनना कभी न भूलें।

https://twitter.com/rupin1992/status/1407642641295052805?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews