IGI एयरपोर्ट पर कोहरे का सितम, कम विजिबिलिटी के चलते 125 उड़ानें लेट, कई रद्द

ठंड की वजह से कोहरा बढ़ गया है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी उड़ानों के संचालन में देखने को मिल रही है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से 125 उड़ानों में देरी देखने को मिली।
IGI Airport

देश भर में ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। ठंड के साथ घना कोहरा भी छाया हुआ है। इसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। विजिबिलिटी का यह असर उड़ानों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। घना कोहरा छाने की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से संचालित होने वाली कई उड़ानों में देरी और व्यवधान की स्थिति देखने को मिल रही है।

अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक तकरीबन 125 उड़ाने देरी से संचालित हुई है। मध्य रात्रि से लेकर तड़के तक सबसे बुरा हाल देखने को मिला। विजिबिलिटी कम होने की वजह से 10 उड़ाने रद्द हो गई। उगते हुए दिन के साथ दृश्यता सुधरने के साथ ट्रैफिक में सुधार देखने को मिला।

कोहरे का असर उड़ानों पर

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यात्रियों के लिए जो परामर्श जारी किया उसमें ही बताया गया कि घने कोहरे की वजह से एयरपोर्ट पर कैट 3 ऑपरेशन चल रहे हैं। इससे उड़ानों में देरी और रुकावट की स्थिति निर्मित हो सकती है। अधिकारियों ने यात्रियों से ये अपील की है कि वह अपनी एयरलाइंस से नवीनतम उड़ान की स्थिति की जानकारी जरूर लें।

यात्री परामर्श में यह भी कहा गया कि हमारी ग्राउंड टीम सभी टर्मिनल पर यात्रियों की सहायता के लिए उपलब्ध है और आवश्यक समर्थन दे रही है। रियल टाइम अपडेट के लिए कृपया अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है और हम आपसे सहयोग की सराहना करते हैं।

क्या है मौसम का हाल

मौसम के हाल की बात करें तो उत्तर भारत में अत्यधिक घना कोहरा जारी रहने की संभावना जताई गई है। इसका हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है। यात्रियों को यह सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट से निकलने से पहले उड़ान के संबंध में जानकारी हासिल करें ताकि किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews