IMD Alert : बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी, बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने राज्य का हाल

IMD Alert : बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी, बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने राज्य का हाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मानसूनी बारिश (IMD Alert) अब कई राज्यों में मुसीबत बनती जा रही है। बाढ़ और जलभराव के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इस बार ज्यादा बारिश होने से मध्य प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान जैसे राज्य मुसीबतें (IMD Country Weather) झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (IMD Monsoon) जारी किया है।

भारत मौसम विभाग की दैनिक मौसम रिपोर्ट (IMD Daily Weather Report) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र बनने से राज्य के दक्षिणी हिस्से में गांगेय पश्चिम बंगाल में आज (IMD Today’s Weather) गुरुवार को भारी बारिश होगी, गौरतलब है कि बुधवार को पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में भारी वर्षा हुई। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में मंगलवार से मूसलाधार बारिश हो रही है तथा एक-दो स्थानों पर बेहद भारी बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश का ऐसा है हाल

मौसम विभाग (IMD Weather update) के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह से घने बादल छाए हैं, अगले 24 घंटे में लखनऊ, वाराणसी सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना (IMD Rainfall alert) जताई है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 24 घंटे बाद एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन संभागों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

झारखंड में बारिश और वज्रपात की चेतावनी 

मौसम विभाग ने झारखंड में उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने वज्रपात की भी चेतावनी दी है और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें – Online Loan App की जांच के आदेश, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा बोले – गाइड लाइन के उल्लंघन पर होगी जेल

बिहार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग ने बिहार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (IMD Orange Alert) जारी किया है। राजधानी पटना सहित पूर्वी चंपारण सारण, वैशाली,गोपालगंज, समस्तीपुर और भोजपुर जिलों में भारी बारिश (IMD Heavy Rain Alert) की सम्भावना जताई है इन जिलों में वज्रपात यानि बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें – CG Weather: वेदर सिस्टम का दिखेगा असर, 25 से 27 तक इन जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में हाल बेहाल

मध्य प्रदेश के मध्य भाग में भोपाल और सागर के पास बना दबाव का क्षेत्र राजस्थान की ओर बढ़ गया है और कमजोर हो गया है लेकिन में विदिशा, गुना और नर्मदापुरम जिले बाढ़ की चपेट में हैं। भोपाल मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान की सीमा से लगे नीमच, मंदसौर और रतलाम में कम तीव्रता के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews