IMD Alert : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बर्फ़बारी, जारी रहेगा सर्दी का सितम, कुछ राज्यों में बारिश की संभावना

IMD Alert : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बर्फ़बारी, जारी रहेगा सर्दी का सितम, कुछ राज्यों में बारिश की संभावना

India Weather Update : देश के अधिकांश राज्य (IMD Alert) के लोग इस समय सर्दी का अहसास कर रहे हैं लेकिन बर्फीली इलाके वाले राज्य और उससे सटे राज्यों के इलाकों में बहुत ज्यादा सर्दी पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फ़बारी ने सर्दी बढ़ा दी है, उधर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सर्दी के और बढ़ने के आसार जताए हैं, वहीँ कुछ राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

इन राज्यों में चल रही ठंडी हवाएं

भारत मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालय की तरफ से आ रही ठंडी और बर्फीली हवाओं से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पारे में गिरावट जारी है , इन राज्यों के अधिकांश जिले सर्दी और शीत लहर की चपेट में आने लगे हैं।

पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी

दरअसल पश्चिमी हिमालय की तरफ सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने सर्दी को बढ़ा दिया है, इसकी सक्रियता के चलते ही पहाड़ों पर बर्फ़बारी हो रही है और इसी दिशा से आने वाली बर्फीली हवायें तापमान गिरा रही हैं जो सर्दी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में बूंदाबांदी की भी संभावना है यदि ऐसा हुआ तो कड़ाके की सर्दी पड़ेगी ।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

उधर आन्ध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और तमिलनाडु के उत्तरी तट के आसपास एक या दो स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश हो सकती है उधर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेलंगाना में भी हलकी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का ये है ताजा अपडेट

भारत मौसम विभाग ने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खादी पर दबाव आज 21 नवंबर 2022 को मछलीपट्टनम से लगभग 470 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में भारतीय समय के अनुसार 11:30 बजे केंद्रित था। मध्यरात्रि तक डिप्रेशन की तीव्रता बनी रहेग। फिर इसके  उत्तर-तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने के आसार हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews