IMD Weather Alert : चक्रवाती तूफान “मिचौंग” की रफ़्तार बढ़ी, 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की आशंका, NDRF की टीमें तैनात

IMD Weather Alert

IMD Weather Update Today 2 December 2023, Cyclone Michaung : चक्रवाती तूफान मिचौंग की रफ़्तार तेज होती जा रही है और आशंका है कि ये  देश के समुद्र तटीय राज्यों में तबाही मचा सकता है, इसलिए IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है।सबसे ज्यादा खतरा तमिलनाडु पर है, इसे देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हर गतिविधि पर नजर बनाये हुए हैं, हालातों को देखते हुए NDRF की 18 टीमों को तमिलनाडु के अलावा पुडुचेरी, ओडिशा, आन्ध्र प्रदेश में तैनात किया गया है।

48 घंटों में एक गहरे चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका

मिचौंग की रफ़्तार धीरे धीरे तेज होती जा रही है, इसके जल्दी ही पूर्वी तट से टकराने की संभावना है, आईएमडी के मुताबिक कम दबाव का एक क्षेत्र डिप्रेशन में बदल गया है इसके अगले 48 घंटों में एक गहरे चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है, मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान मिचौंग के कारण कल रविवार 3 दिसंबर से उत्तरी तमिलनाडु तट और दक्षिण आंध्र तट पर तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।

हवाओं की रफ़्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की संभावना 

तूफ़ान का अपडेट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा चक्रवाती तूफान मिचौंग सोमवार 4 दिसंबर को सुबह चेन्नई से निकलकर नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच कहीं टकरा सकता है, IMD ने आशंका जताई है कि तूफान के टकराते समय हवा की रफ़्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती हैं। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व के हिस्सों और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में मछुआरों को मछली पकड़ने या फिर किसी अन्य व्यापार के लिए नहीं जाने की चेतावनी दी है।

NDRF की 18 टीमें तैनात, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने की बैठक  

मौसम विभाग ने भी तूफ़ान के कारण भारी बारिश की आशंका भी जताई है और हालात को समझते हुए NDRF की 18 टीमों को तैनात कर दिया गया है , ये टीमें तमिलनाडु, ओडिशा, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में तैनात की गई हैं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चक्रवाती तूफान मिचौंग से प्रभावित होने वाले इलाकों के लोगों के लिए निकालने और उनको हर संभव मदद पहुँचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं ।

इन राज्यों में बारिश और कोहरे की संभावना 

उधर आईएमडी ने  कहा कि पूर्वोत्तर अरब सागर और इससे सटे उत्तरी महाराष्ट्र -गुजरात तटों पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश तक एक तरफ रेखा बनी हुई है, इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग अलग स्थानों पर बारिश और बर्फ़बारी हो सकती है, मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य अप्रदेश और विदर्भ में अलग अलग स्थानों पर बारिश होगी , छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश होगी , यहाँ बिजली गिरने की भी संभावना है, इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, असम मेघालय में कोहरा छाया रह सकता है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews