IMD Weather Alert : अगले 3-4 दिनों तक उत्तर पश्चिमी भारत में घने कोहरे का अलर्ट, कई राज्यों में बारिश की भी चेतावनी, देखें पूर्वानुमान

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 29 December 2023 : पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फ़बारी ने देश का अधिकांश राज्यों को कोहरे की चादर में लपेट दिया है, सुबह के समय हालात बहुत ख़राब हो जाते हैं, द्रश्यता कम हो जाती है, कोहरे के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है, लोग कड़ाकेदार सर्दी से जूझ रहे हैं ऐसे में मौसम विभाग ने आने वाले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि आने वाले 24 घंटों में राजस्थान, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश कोहरे की चपेट में रहेंगे और 31 दिसंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा देखने को मिलेगा। उधर मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा में कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है, आज शुक्रवार को दिनभर दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा।

नया पश्चिमी विक्षोभ कराएगा बारिश 

आईएमडी ने कहा कि कड़ाकेदार सर्दी के बीच जल्दी ही बारिश भी परेशानी पैदा कर सकती है 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच बन रहे ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में हल्की छिटपुट बारिश होने की संभावना है जबकि 30 और 31 दिसंबर को तमिलनाडु में भारी बारिश संभावित है।

निजी वेदर एजेंसी ने जारी किया ये पूर्वानुमान 

निजी वेदर पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आने वाले 48 घंटों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रात और सुबह घने से बहुत घना कोहरा छा सकता है, इसके अलावा ओडिशा, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कोहरा छा सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews