IMD Weather Alert : उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दो दिनों तक बहुत घने कोहरे की चेतावनी, जाने क्या है आपके राज्य का पूर्वानुमान

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 01 January 2024 : देश के अधिकांश राज्य तेज सर्दी की चपेट में हैं, कहीं ठिठुरन बढ़ रही है तो कहीं गलन का अहसास हो रहा हैं, इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम और उससे लगे मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक घने से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना जताई  है, मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी की है।

भारत मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों तक हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान, और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के अलावा राजधानी दिल्ली में घने से गहरा घना कोहरा छाया रह सकता है।

इन राज्यों में 04 जनवरी तक सर्दी बढ़ने के आसार 

आईएमडी ने कहा है कि 02 जनवरी से 04 जनवरी के बीच पंजाब के अलग अलग हिस्सों में और 01 जनवरी से 04 जनवरी के बीच हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में ठण्ड बढ़ेगी।

यहाँ IMD ने जताया बारिश का अनुमान  

IMD ने कहा कि ताजा पूर्वी लहर और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के प्रभाव से दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में 04 जनवरी तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान हैं।

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फ़बारी होने की सम्भावना हैं , इसके अलावा 02 जनवरी से 04 जनवरी एक बीच उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की छिटपुट बारिश होने का अनुमान हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews