14 फरवरी 2024 IMD मौसम अपडेट: पूर्वी भारत में ओलावृष्टि के साथ तूफ़ान का अलर्ट, हिमालयी क्षेत्र में होगी बर्फ़बारी की संभावना

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 14 February 2024 : मौसम के मिजाज बदलने से एक बार फिर तेज सर्दी ने देश के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है, कई राज्य बारिश से परेशान हैं, कहीं कहीं ओले भी गिर रहे हैं जिसने किसानों को परेशान कर रखा है, मौसम विभाग ने अभी ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट भी जारी किया है।

पूर्वी भारत के राज्यों में ओलावृष्टि के साथ तूफान की आशंका 

आईएमडी ने आज जारी अपनी पूर्वानुमान रिपोर्ट में पूर्वी भारत में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 17 से 19 फरवरी तक बारिश या फिर बर्फबारी की संभावना भी जताई है।

इन सभी राज्यों में बारिश के आसार 

IMD ने आज जारी अपनी रिपोर्ट में बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम जैसे राज्यों में 15 फरवरी तक बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। उधर आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया दिखाई दिया, वहीं मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, और सुबह के समय न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews