IMD Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में कोल्ड डे का अलर्ट, कई राज्यों में घना कोहरा, हिमाचल, केरल, तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 30 December 2023 : देश का उत्तर पश्चिम हिस्सा इस समय कोहरे की चपेट में हैं, इस क्षेत्र के कई राज्यों में घने से अधिक घना कोहरा छाया हुआ है, कोहरे के कारण द्रश्यता प्रभावित हो रही है इस बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए दिल्ली-एनसीआर के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है, वहीँ कई राज्यों में बारिश की भी चेतावनी जारी की है।

दिल्ली एनसीआर में सर्दी का सितम, कोल्ड डे का अलर्ट जारी 

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानि आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि अगले 48 घंटों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में घने से बहुत घना कोहरा छाएगा, इससे लोगों को ठिठुरन और गलन का अहसास हो सकता है हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने 30 और 31 दिसंबर को कोल्ड  डे की चेतावनी दी है।

यहाँ छाएगा घना कोहरा, द्रश्यता होगी प्रभावित 

आईएमडी ने वेदर बुलेटिन में बताया है कि उत्तर प्रदेश में घना कोहरा देखने को मिलेगा, राजधानी लखनऊ सहित करीब 30 जिलों में शनिवार और रविवार को सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा, पिछले 24 घंटों में बिजनौर जिले के नजीबाबाद में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो राज्य का सबसे कम तापमान हैं।

पहाड़ों पर होगी बर्फ़बारी, कोहरे की चादर दिखेगी 

मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक पंजाब के अधिकांश हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान है, जम्मू कश्मीर के भी अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, कई जगह तापमान जमाव बिंदु से भी बहुत नीचे चला गया है आईएमडी ने आज शनिवार और कल रविवार को हिमाचल के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों में बारिश या बर्फ़बारी की सम्भावना जताई है, मौसम विभाग ने निचले पहाड़ियों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

दक्षिण के इन राज्यों में बारिश की चेतावनी 

IMD ने नई पूर्वी लहर के चलते 2 जनवरी तक तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप में हल्की से छिटपुट बारिश की संभावना जताई है, इन राज्यों में अलग अलग हिस्सों में कहीं कहीं बारिश की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews