IMD Weather Update : पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट, दक्षिण के राज्यों में होगी बारिश

IMD Weather Update

IMD Weather Alert Today 05 January 2024 : पहाड़ों में हो रही बर्फ़बारी ने उत्तर भारत को ठंड से कंपकंपा दिया है, लोग गलन वाली सर्दी महसूस कर रहे हैं। उधर मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे उत्तरी और मध्य राज्यों के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे की स्थिति जारी रहने की चेतावनी जारी की है, इसके साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का अनुमान भी जताया है।

इन राज्यों में घने से अधिक घने कोहरे की संभावना  

भारत मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के हिस्सों में आने वाले तीन दिनों में घने से बहुत घने कोहरे की आशंका बन रही है, इसके साथ ही 5 और 6 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में रात/सुबह कुछ घंटों के लिए कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय और उत्तर पश्चिमी राज्यों सहित पहाड़ी राज्यों में 6 से 7 जनवरी के बीच अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे के हालात बनेंगे।

 दिल्ली के तापमान में 6-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट 

दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान बताते हुए आईएमडी ने कहा कि राजधानी में घने कोहरे की स्थिति के चलते गुरुवार को अधिकतम तापमान में 6-7 डिग्री गिरावट देखी गई, शहर का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से बहुत कम था।

केरल, तमिलनाडु सहित इन राज्यों में बारिश का अनुमान 

IMD ने कहा कि आने वाले 4-5 दिनों में दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में हलकी बारिश होने की संभावना हैं इसके अलावा बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews