IMD Weather Update Today : दिल्ली में आसमान साफ़, मध्य भारत में 14 फरवरी तक बारिश के आसार, पंजाब, हिमाचल में शीतलहर की संभावना

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 9 February 2024 : देश का मौसम फिर बदल रहा है, मौसम विभाग ने मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 10 फरवरी से 14 फरवरी तक हल्की बारिश की संभावना जताई है, आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

IMD ने आज जरी पूर्वानुमान में कहा कि देश के मध्य भाग पर एक ट्रफ/चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव दिखाई दे रहा है जिसके कारण अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश हो सकती है।

पंजाब , हिमाचल में शीतलहर के आसार 

मौसम विभाग ने इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल जैसे दक्षिणी राज्यों में भी 10 और 11 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है। IMD ने चेतावनी जारी की है कि हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है।

दिल्ली में आसमान साफ 

भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार को आसमान साफ रहा हालाँकि सुबह थोड़ी धुंध जरुर दिखाई दी, आईएमडी ने आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews