आधार कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 14 जून तक पूरा कर लें ये काम, वरना बाद में लगेगा चार्ज

आधार कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 14 जून तक पूरा कर लें ये काम, वरना बाद में लगेगा चार्ज

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड जरूरी दस्तावेजों में से एक है। इसे अपडेट करवाते रहना भी बहुत जरूरी होता है। जिसके लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण भी अलर्ट करता रहता है। आधार नामांकन और अपडेट विनियम, 2016 के तहत आधार कार्ड धारकों को प्रत्येक 10 साल पूरे होने पर अपने डॉक्यूमेंट्स को कम से कम एक बार जरूर अपडेट करना चाहिए। बुधवार को UIDAI ने अपडेशन को लेकर बड़ी घोषणा की है। 14 जून तक यूजर्स फ्री में अपना आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं। जिसके लिए पहले 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होता था।

यूआईडीएआई के मुताबिक यह सुविधा केवल आधार पोर्टल पर उपलब्ध होगी। भौतिक आधार केंद्रों पर अपडेशन के लिए 50 रुपये का शुल्क भरना ही होगा। यदि आप भी आधार कार्ड को अपडेट करवाने की इच्छा रखते हैं तो 15 मार्च से लेकर 14 जून तक फ्री में यह काम करवा सकते हैं। बाद में फीस प्रभावी हो जाएंगे।

आधारकार्ड यूजर्स सेल्फ सर्विस पोर्टल के जरिए ऑनलाइन मिनटों में अपना आधार अपडेट कर सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन अपडेशन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पास होना अनिवार्य होता है। वहीं जनसंख्यिकीय विवरण और बायोमेनट्रिक्स अपडेट्स के लिए आपको निकटम आधार नामांकन केंद्रों पर जाना होगा। साथ ही बच्चों के बायोमेट्रिक्स विवरण के लिए भी आधार नामांकन केंद्र जाना अनिवार्य होता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews