पेंशनधारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर, इस दिन खाते में आ सकती है बढ़ी हुई पेंशन की राशि, बीते दिनों सीएम ने की थी घोषणा

जून महीने में सीएम नीतिश कुमार ने पेंशन राशि को 400 से बढ़ाकर 1100 प्रति महीना करने का ऐलान किया था।अब इसी हफ्ते बढ़ी हुई पेंशन राशि खाते में आने की संभावना है।
pension scheme

बिहार के पेंशनधारकों के लिए काम की खबर है। बीते दिनों राज्य की नीतिश कुमार सरकार ने बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों के पेंशन में वृद्धि की थी और राशि को 400 से बढ़ाकर 1100 कर दिया था और कहा था कि जुलाई से सभी पेंशनधारकों को बढ़ी हुई पेशन का लाभ मिलेगा । अब पेंशनधारियों को बढ़ी हुई पेंशन का इंतजार है।

संभावना है कि पेंशन की बढ़ी हुई राशि 10-11 जुलाई महीने से लाभार्थियों को मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।बता दे कि बिहार सरकार द्वारा बुर्जुगों के लिए वृद्धजन पेंशन योजना ,दिव्यांगो के लिए दिव्यांगजन पेंशन योजना और महिलाओं के लिए लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना चलाई जा रही है।

11 जुलाई को जारी हो सकती है बढ़ी हुई पेंशन राशि

खबर है कि बढ़ी हुई वृद्धा पेंशन की राशि 11 जुलाई को लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जा सकती है, क्योंकि 11 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पटना दौरे पर रहेंगे और एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय और पंचायत मुख्यालय तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

सरकारी कर्मियों को 30 दिन में मिलेगी पेंशन

बिहार के सरकारी कर्मचारियों को भी अब रिटायरमेंट के 30 दिनों के भीतर पेंशन से जुड़े सभी दस्तावेज मिलने लगेंगे और मासिक पेंशन भी समय पर मिलेगी। इसके लिए राज्य सरकार और महालेखाकार कार्यालय तैयारी कर रहा है, अन्य राज्यों  मॉडल का अध्ययन वआ कलन किया जा रहा है।नया नियम लागू होने से पेंशन से संबंधित मैनुअल दस्तावेजों के आदान-प्रदान को बंद कर इसे पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा, ताकि पेंशन प्रक्रिया में देरी ना हो।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews