हजारों पेंशनरों के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से पहले पूरा करें ये काम, खाते में आएगी इतनी पेंशन

pensioners pension

अलीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के हजारों पेंशनरों (बुजुर्गों-विधवाओं) के लिए बड़ी अपडेट है। जिन पेंशनरों ने अभी तक आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे 3 दिन के अंदर करवा लें।  चुंकी यूपी शासन ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पेंशनरों के लिए बैंक खाता को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया है और आधार से खाते के लिंक करवाने की लास्ट डेट 30 अगस्त है, जिन पेंशनरों का प्रमाणीकरण नहीं होगा,उनकी पेंशन राशि रूक या अटक सकती है।

यह भी पढ़े.. MP में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, PSC ने 96 पदों पर निकली भर्ती, 6 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

अलीगढ़ में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन के 62 हजार पेंशनरों में से अब तक महज 34 हजार  पेंशनरों ने  आाधार का प्रमाणीकरण कराया है, अब भी 27000 से ज्यादा पेंशनरों का प्रमाणीकरण होना बाकी हैवही महराजगंज के 60 हजार पेंशनरों में विधवा, वृद्धा तथा दिव्यांग के कुल 161714 पेंशनर हैं, इसमें से सिर्फ 37.64 प्रतिशत का ही आधार प्रमाणीकरण हो सका है, ऐसे में आधार प्रमाणीकरण न होने के कारण 60882 पेंशनरों की पेंशन पर खतरा मंडरा सकता है।

चुंकी हर तीन माह पर तीन हजार रुपये खाते में भेजे जाते हैं, लेकिन इस बार सभी के लिए आधार प्रमाणीकरण कराना जरूरी हो गया है। जिला प्रोबेशन विभाग में 49982 विधवा पेंशनर पंजीकृत है। इसमें 16382 का आधार प्रमाणीकरण अभी तक नहीं हुआ है। इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग में 96000 वृद्धावस्था पेंशनर हैं। इसमें 36 हजार का आधार प्रमाणीकरण बाकी है। जबकि जिला दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग में 15732 दिंव्यांग पेंशनर हैं, जिसमें 8500 का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो सका है।

यह भी पढ़े.. सितंबर में MP से चलेगी ये 2 स्पेशल ट्रेन, 6 ट्रेनों के रूट में बदलाव, 6 में लगेंगे अतिरिक्त कोच, देखें शेड्यूल

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) योजना के तहत अब आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) अनिवार्य कर दिया गया है।अलीगढ़ के सभी लाभार्थी 30 अगस्त तक अपने पेंशन से संबंधित पंजीकरण नंबर का आधार प्रमाणीकरण अवश्य करा लें। अगर कोई भी लाभार्थी इससे प्रमाणीकरण के काम से वंचित रह जाता है तो फिर उसकी पेंशन अटक जाएगी।

बता दे कि पेंशनर्स जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड प्रमाणित कराना होगा। इसके लिए उन्हें अपना मोबाइल नंबर भी फीड कराना होगा। इसी पर ओटीपी आने के बाद ही आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। वहीं, जिनके बैंक खाते में अब तक आधार कार्ड नहीं जुड़ा है, उन्हें नंबर जुड़वाना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews