शादी में कम पड़े रसगुल्ले तो हो गया बवाल, मारपीट में 6 घायल, पुलिस तक पहुंचा मामला

Rasgullas

Fight in marriage over Rasgullas : शादी में मेल मुलाकात, धूम धड़ाका, मौज मस्ती के साथ एक आशंका भी हमेशा बनी रहती है। ये आशंका होती है कि कहीं किसी बात पर विवाद न हो जाए। चाहें घराती हों या बाराती…किसी बात पर कोई नाराज न हो जाए या फिर तकरार न हो जाए। इसी तरह खाने के मामले में भी खास खयाल रखा जाता है। खाना सबको पसंद आए और कोई कमी न रहे, इस बात पर विशेष ज़ोर होता है। लेकिन फिर भी कहा नहीं जा सकता कि कब एक छोटी सी बात तूल पकड़ ले।

रसगुल्लों को लेकर मारपीट

हाल ही में आगरा से जो घटना सामने आई है वो किसी को भी हैरत में डाल सकती है। यहां रसगुल्लों को लेकर शुरु हुई मामूली सी बात इतनी बढ़ गई कि लोगों में जमकर मारपीट हुई। यहां फतेहाबाद तहसील के शमसाबाद इलाके में बृजभान कुशवाह के घर शादी हो रही थी। इसी दौरान रसगुल्ले कम पड़ गए और किसी व्यक्ति ने इस बात पर टिप्पणी कर दी। ये बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और फिर उनमें बहस शुरु हो गई।

मामूली बात पर हुआ विवाद

रसगुल्लों से शुरु हुई बहस देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई। इसके बाद तो विवाद इतना बढ़ गया कि छह लोग घायल हो गई और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की नौबत आ गई। पुलिस ने घटना के बारे में बताया है कि घायलों का इलाज चल रहा है और मामले की जांच भी की जा रही है। इस तरह की ये कोई पहली घटना नहीं है। अक्सर ही शादी ब्याह में छोटी छोटी बातों को बिगड़ते और फिर मामला बढ़ते देखा गया है। खाने पीने की बात से लेकर स्वागत सत्कार या फिर गिफ्ट्स का ही मामला क्यों न हो, किस बात पर कब गरमागरमी शुरु हो जाए कहा नहीं जा सकता। आगरा में हुई घटना इसी की एक बानगी है और फिलहाल इलाके में इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews